Muzaffarnagar: IPL में चयनित क्रिकेटर शिवम सिंह के पिता का व्हाट्सएप हैक कर मांगे रुपये, थाने में की शिकायत
आईपीएल की पंजाब किंग्स टीम में चयनित क्रिकेट खिलाडी शिवम सिंह के पिता का व्हाट्सएप हैक कर रिश्तेदारों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। क्रिकेटर के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के गांव सठेड़ी निवासी आईपीएल की पंजाब किंग्स टीम में चयनित क्रिकेट खिलाडी शिवम सिंह के पिता सुभाष सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह की व्हाट्सऐप को हैक करके अनजान व्यक्ति ने रिश्तेदारों से व्हाट्सएप पर मैसेज करके रुपयों की मांग की। इस सम्बंध में क्रिकेट खिलाड़ी शिवम सिंह ने पिता सुभाष सिंह ने बताया कि सोमवार से उसकी व्हाट्सऐप आईडी किसी साइबर अपराधी द्वारा हैक कर ली गई। जिसके बाद उक्त धोखेबाज ने फोन नंबर 8486536876 पर सुभाष सिंह का फोटो लगाकर रिश्तेदारों से रुपये मांगने शुरू कर दिए।
सुभाष के मित्र भंगेला निवासी हरवीर सिंह के पास भी उक्त धोखेबाज का मैसेज पहुंचा। जिस पर उसने लिखा कि सुभाष सिंह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती है। उन्हें तुरंत 15 हजार रुपयों की आवश्यकता है। इस पर जब हरवीर सिंह ने सुभाष सिंह से फोन पर बात की, तब उन्हें पता चला कि सुभाष तो अपने घर पर ही मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Meerut: आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे में अधिशासी अधिकारी समेत तीन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
इसके बाद गांववालों के अतिरिक्त अन्य रिश्तेदारों के फोन भी आना शुरू हो गए। उनके पास भी इसी प्रकार के मैसेज आये। गांव के ही सुनील ठाकुर, विनोद कुमार, मुन्नू, सीता, शिवम, आदि के पास भी इस प्रकार मैसेज आए।
परेशान होकर सुभाष ने अपना फोन बंद कर लिया। परेशान सुभाष ने मामले की ऑनलाइन शिकायत सायबर सेल में भी की। सुभाष सिंह का कहना है कि उसकी फोन बुक में मौजूद सभी नम्बर उक्त धोखेबाज के पास मौजूद है। जिन पर वह लगातार मेसेज भेजकर रुपये की मांग कर रहा है।
इसके अतिरिक्त पीड़ित सुभाष सिंह ने मामले की लिखित शिकायत रतनपुरी थाने में दी है। जिस पर पुलिस जांच में जुटी है।