फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Illegal liquor factory busted, three arrested

मुजफ्फरनगर: अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार सरगना फरार, बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद

Thu, 02 Jul 2020 06:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jul 2020 06:14 PM IST
सार

- बीबीपुर में चल रही थी अवैध शराब फैक्टरी
- सरगना फरार, बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Illegal liquor factory busted, three arrested
अवैध शराब

विस्तार

मुजफ्फरनगर में गांव बीबीपुर के एक खाली मकान में चल रही अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। मौके से बड़ी मात्रा में नकली शराब, बार कोड, खाली पव्वे व अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि नई मंडी थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव बीबीपुर में एक मकान में दबिश दी थी। पुलिस अंदर पहुंची तो वहां अवैध शराब फैक्टरी संचालित मिली।
विज्ञापन


मौके से तीन आरोपियों गौरव उर्फ विश्वेंद्र उर्फ मुन्नू निवासी अंकित विहार, टीटू निवासी शिवनगर और सन्नी निवासी गांव रुहासा, दौराला को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान गिरोह का सरगना अंकित विहार निवासी संजीव उर्फ काला फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि गांव बीबीपुर में संजीव उर्फ काला का गांव के बाहरी हिस्से में मकान है, जिसमें करीब एक पखवाड़े से यह अवैध शराब फैक्टरी चलाई जा रही थी। आरोपियों ने इस अवधि में कितनी शराब बनाकर कहां बेची, इसकी जानकारी की जा रही है। फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बड़ी मात्रा में नकली शराब हुई बरामद
मुजफ्फरनगर। इंस्पेक्टर नई मंडी योगेश शर्मा ने बताया कि गांव बीबीपुर स्थित मकान में चल रही अवैध शराब फैक्टरी से बड़ी मात्रा में बरामदगी हुई है। मौके से 505 पव्वे नकली शराब, 2226 खाली पव्वे, 110 बार कोड रेपर, दो प्लास्टिक के केन में भरा सफेद द्रव्य, छह खाली ड्रम और अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed