फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, IAS son dies in car accident in National Highway 58 and three injured

नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, IAS के बेटे की मौत और तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल

Fri, 11 Jan 2019 11:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, IAS son dies in car accident in National Highway 58 and three injured
फाइल फोटो

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर देहरादून की ओर से आ रही एक कार तेज रफ्तार पर डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू हो गई और डिवाइडर पार दूसरी साइड जाकर पलट गई। इसी दौरान दूसरी साइड से आ रही एक अन्य कार भी इससे टकरा गई। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य दोस्त और दूसरी कार में सवार परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा हाईवे एनएच-58 पर शुक्रवार शाम बिजोपुरा चौराहे के पास हुआ और इसमें मरने वाला युवक सार्थक कुमार (22) राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद का रहने वाला था। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि उसके पिता डीके सिन्हा गोरखपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त पद पर तैनात हैं। सार्थक अपने दोस्त अमलतास, दिवांश व आर्यन के साथ कार से मसूरी घूमने गया था और हादसे के वक्त ये वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

बता दें कि देर शाम जैसे ही उनकी कार हाईवे पर छपार के बिजोपुरा चौराहे के पास पहुंची, तेज रफ्तार पर अचानक चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी साइड जाकर पलट गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, दूसरी साइड से आ रही दूसरी कार पलटी हुई कार से टकरा गई। पलटी कार में सवार सार्थक समेत चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी कार में सवार उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के झबरेड़ा क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी कुलदीप, उसकी पत्नी मुनेश, साली सोनिया व सास सुशीला भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों में फंसे सभी लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर सुभाष राठौड़ ने बताया कि सार्थक को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों के परिजनों को हादसे से अवगत करा दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed