फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, Husband with friend sold wife, victim has demanded action from the SSP

दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को बेचा, बिहार से लाया था खरीदकर, पीड़िता ने SSP को सुनाई आपबीती

Sat, 29 Dec 2018 08:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Dec 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, Husband with friend sold wife, victim has demanded action from the SSP
सुहागरात को दुल्हन की पिटाई

बिहार निवासी महिला की बदकिस्मती उसे ठोकरें खाने को मजबूर कर रही हैं। कोतवाली क्षेत्र का एक युवक पहले उसे बिहार से खरीदकर लाया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे जिला बागपत के युवक को बेच दिया। आए दिन मारपीट से तंग आकर वह पूर्व पति के पास पहुंची, तो उसने उसे रखने से मना कर दिया। मारपीट कर तीन बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।   

विज्ञापन


शनिवार को बिहार निवासी महिला ने एएसपी अजय प्रताप सिंह से मिलकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसे लगभग दस साल पहले खरीदकर लाया था। पत्नी बनकर उसके साथ रहते हुए उसे तीन बच्चे हुए। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने कुछ समय पूर्व अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे जिला बागपत के एक युवक को बेच दिया। बागपत में उससे खेती का काम कराया जाता था और आए दिन उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि किसी तरह वह वहां से जान बचाकर तीनों बच्चों के साथ भागकर पूर्व पति के पास पहुंची। आरोप है कि पूर्व पति ने उसे ठुकरा दिया और उसके साथ मारपीट कर तीनों बच्चों के साथ निकाल दिया। पूर्व पति ने उसे बिहार जाने की बात कहते हुए दोबारा उसके पास न आने की धमकी दी। 

पीड़िता ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ कहां जाएगी, उसने पूर्व पति के साथ रहने की इच्छा जताई। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed