{"_id":"5f1742ba8ebc3e9fb00467d8","slug":"muzaffarnagar-fierce-fire-at-bio-diesel-pump-three-workers-scorched-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: बायो डीजल पंप पर लगी भीषण आग, तीन कर्मी झुलसे, दो गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: बायो डीजल पंप पर लगी भीषण आग, तीन कर्मी झुलसे, दो गंभीर
Wed, 22 Jul 2020 01:02 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:02 AM IST
सार
- - ऑफिस में रखे गए ज्वलनशील तरल में लगी भीषण आग
- - गंभीर हालत में कर्मचारियों को किया जिला अस्पताल रेफर, दो गंभीर
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गांव रुड़कली स्थित बायो डीजल पंप के ऑफिस में मंगलवार शाम लगी आग में पंप पर काम करने वाले तीन कर्मचारी झुलस गए। तीनों झुलसे कर्मचारियों को गांव गंगदासपुर स्थित बर्न क्लीनिक ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से दो कर्मचारियों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली में बस स्टेंड के निकट ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी शाहआलम का भारत फिलिंग सेंटर नाम से बायो डीजल पंप है। इस पंप पर गांव रुड़कली के ही निवासी शाहिद, फुरकान उर्फ बादशाह और अयाज काम करते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार शाम तीनों कर्मचारी कोई ग्राहक न होने के चलते बायो डीजल पंप के ऑफिस में मौजूद थे, जहां कोई बेहद ज्वलनशील तरल भी रखा हुआ था। इसी दौरान अचानक ज्वलनशील तरल पदार्थ में आग लग गई, जिससे ऑफिस में मौजूद तीनों कर्मचारी आग की लपटों में घिर गए।
विज्ञापन
कर्मचारियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बामुश्किल उनके शरीर में लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक तीनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। ग्रामीण तत्काल तीनों युवकों को गंगदासपुर स्थित बर्न क्लीनिक में ले गए, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
झुलसे कर्मचारियों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। जौली चौकी प्रभारी एसआई योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/