बिटिया की विदाई के चंद मिनटों बाद पिता की सदमे में मौत, मातम में बदला खुशियों का माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की शादी बड़े ही उत्साह और खुशी से की। सुबह पांच बजे पिता ने बिटिया को विदा किया और एक घंटे बाद ही खुद प्राण छोड़ दिए। घर में खुशी का पूरा माहौल मातम में बदल गया। हार्टअटैक से मौत के बाद तहसील सदर के गांव वहलना के लेखपाल श्रीचंद सैनी का अंतिम संस्कार किया गया। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।
मूल रूप से खतौली के गांव चांद समंद और हाल शहर के अग्रसेन विहार निवासी लेखपाल श्रीचंद सैनी (48) बीते चार साल से तहसील सदर में तैनात थे। इस समय वह शहर से सटे गांव वहलना के लेखपाल थे। रविवार को उनकी बिटिया अनुराधा की शादी थी। बारात खतौली के जमुना विहार से आई थी। हंसी खुशी के माहौल में श्रीचंद ने जानसठ रोड स्थित एक बैंक्वट हाल में बारात का स्वागत किया। काफी संख्या में लोग बेटी को आशीर्वाद देने भी पहुंचे। श्रीचंद ने सभी का स्वागत किया और स्नेह प्रकट किया। सबकुछ ठीक ठाक हुआ। फेरों के बाद सुबह पांच बजे दूल्हे रविंद्र के साथ दुल्हन अनुराधा की विदाई हुई।
पिता ने बेटी की विदाई का अपना धर्म निभाया। एक घंटे बाद अचानक श्रीचंद की तबीयत खराब हुई और कुछ ही देर में मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें हार्टअटैक हुआ है। परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया। नईमंडी श्मशान घाट में श्रीचंद का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/