मुजफ्फरनगर: दलित युवती की गोली मारकर हत्या, जमकर हंगामा,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुडीना खुर्द निवासी रामकिशन की करीब 21 वर्षीय पुत्री सीमा गुरुवार सुबह के समय गांव तितावी चरथावल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव हैबतपुर के जंगल में गांव की ही महिला सोनम,मीना, अनिता,बहरी,के साथ चारा लेने गई थी। इसी बीच जब सभी महिला घास काटने मे व्यस्त थी तभी वहां मुहं लपेट कर आये एक युवक ने आते ही सीमा को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरु कर दी और सीमा के सीने व पेट मे दो गोली मार दी जिस से सीमा की मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी वहा से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज़ सुनकर सीमा के साथ घास काटने आई महिलाएं सहम गयी और खेत से बाहर आई तो सीमा लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। इसी बीच साथी महिलाओं ने हत्यारे को भागते हुए देखा।
हत्यारोपी ने खुद ही परिजनों को दी युवती की हत्या की जानकारी
ग्रामीण महिलाओं ने सीमा की हत्या की जानकारी दी। उसी समय हत्या को अंजाम देने वाला हत्यारोपी युवक गांव का ही दूसरे समुदाय का शाहनवाज उर्फ सोना पुत्र साजिद जो कि मृतका की मां मोना के पास पहुंचा और बताया कि मैंने तुम्हारी बेटी को मौत के घाट उतार दिया है। उसकी लाश जंगल मे पड़ी है। वह मेरे प्यार के बीच रोडा बनी हुई थी और मेरी प्रेमिका को मेरे विरुद्ध भड़का रही थी। मृतका की माँ मोना ने जब ये बात सुनी तो उसने चीख निकल गई और इसी बीच हत्यारा वहां से भाग गया।
मां को दो दिन पहले दी थी बेटी को जान से मारने की धमकी
लड़की की माँ मोना ने बताया कि शाहनवाज के गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। किसी बात को लेकर शाहनवाज़ व उसकी प्रेमिका की बात बिगड़ गयी जिस से शाहनवाज को लगा कि सीमा ने मेरी प्रेमिका को मेरे विरुद्ध भड़काया है। इसी बात के चलते शहनवाज़ ने दो दिन पूर्व घर पर आकर सीमा को जान से मारने की धमकी दी थी।
घटना के बाद ग्रामीणों की पुलिस से नोक झोंक शव उठाने को लेकर हंगामा
घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची तितावी व चरथवाल पुलिस को ग्रामीणों व महिलाओं से नोक झोक भी हुई। दलित समुदाय की महिला व युवक हत्यारोपी को गिरफ्तार व कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहे थे।कि चरथवाल थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी व तितावी थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने मृतका के पिता रामकिशन को समझा बुझाकर व हत्यारे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का आश्वासन देने पर ही ग्रामीण व महिलाएं शव को पीएम के लिये भेजने को राजी हुए। मौके पर सीओ सदर रिजवान अहमद,सीओ फुगाना कालू सिंह भी पहुंचे।
पिता ई रिक्शा चला कर करता है परिवार का भरण-पोषण
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/