फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, car fire and three brothers seriously injured

आग का गोला बनी कार, फटा गैस सिलेंडर, तीन भाई गंभीर रूप से झुलसे

Wed, 26 Dec 2018 12:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, car fire and three brothers seriously injured
कार में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला रहमतनगर में शादी समारोह से लौट रहे युवकों की मारुति कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। ट्रांसफार्मर से उतरे करंट से कार में आग लग गई, जिससे कार में रखे गैस सिलेंडर के फटने से भीषण रूप ले लिया, जिसने पास के एक होटल को भी चपेट में ले लिया। घटना में कार सवार तीन सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने बमुश्किल कार से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से तीनों को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी अकबर पुत्र बारू खान मंगलवार दोपहर सगे भाइयों शौकत व मुन्ना खान के साथ शहर के मोहल्ला खालापार में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में मारुति कार से आ रहे थे। गैस सिलेंडर से चल रही कार को अकबर खुद ही चला रहा था। रहमतनगर में अचानक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। ट्रांसफार्मर से टकराते ही लाइन चालू होने के कारण कार में आग लग गई, जो बेहद तेजी से फैली और कार की डिग्गी में रखे गैस सिलेंडर तक पहुंच गई। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कार सवार तीनों भाइयों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे कार में ही फंसकर बुरी तरह से झुलस गए। आसपास के लोगों ने बमुश्किल तीनों भाइयों को आग का गोला बन चुकी कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

उधर, कार में लगी आग की लपटों से उसकी डिग्गी में रखा सिलिंडर भी फट गया, जिससे पास ही स्थित एक होटल के पर्दे आदि में भी आग लग गई। किसी तरह मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।  

काफी मशक्कत के बाद पहुंचे दमकल कर्मी 
मोहल्ला रहमतनगर में मारुति कार में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, घटनास्थल काफी भीड़भाड़ व संकरे मार्ग पर था, जहां तक पहुंचने में ही दमकल कर्मियों को करीब 40 मिनट का समय लग गया। इसके चलते कार में लगी आग पर सही समय से काबू नहीं पाया जा सका।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed