{"_id":"636f7cf85eaed07f18714fa8","slug":"muzaffarnagar-body-of-a-youth-who-went-missing-four-years-ago-was-found-buried-in-a-neighbor-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: चार साल पहले लापता हुए युवक का शव पड़ोसी के मकान में दबा हुआ मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: चार साल पहले लापता हुए युवक का शव पड़ोसी के मकान में दबा हुआ मिला
Sat, 12 Nov 2022 04:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 12 Nov 2022 04:31 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा से चार साल पहले संदिग्ध हालात में गायब हुए युवक का शव पड़ोसी के घर के कमरे में दबा हुआ मिलाा है। पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से चार साल पहले लापता हुए शख्स का शव मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। घर के जिस बेटे के लिए परिजन चार साल तक बाट जोहते रहे उसका शव पड़ोसी की घर के अंदर कमरे में दबा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर कमरे में खोदाई कराकर कंकाल बरामद कर लिया। पुलिस मामले छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: MEERUT: पूर्व मंत्री हाजी याकूब के विदेश भागने की आशंका, परिवार के 10 बैंक खाते मिले, गिरफ्तारी के लिए दबिश
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नरा गांव निवासी गबरु का बेटा मोहम्मद हसन (25) गायब हो गया था। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं पर नहीं मिला। मामले में नया मोड़ तब आया जब दो दिन पहले गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
गमी के माहौल में गांव के सलमान ने मोहम्मद हसन के भाई के सामने दावा कि हसन का शव उसके कमरे में दबा हुआ है। पहले ग्रामीणों ने इस बात को मजाक समझा। लेकिन चर्चा चली तो तय हुआ कि कमरे की मिट्टी खोदकर देखते हैं। कुछ फीट की गहराई पर कंकाल बरामद हुआ। पुलिस मौके पर बुलाई गई और पूरा मामला बताया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।