फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar, BJP MP target on mayawati, and says PM Modi is first choice of poor people

भाजपा सांसद बोले- PM मोदी हैं गरीबों की पहली पसंद, मायावती पर कसा तंज

Sat, 19 Jan 2019 08:27 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Jan 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, BJP MP target on mayawati, and says PM Modi is first choice of poor people
बीजेपी सांसद संजीव बालियान ने मायावती पर तंज कसा

पूर्व केंद्रीय राज्मयंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि देश की आजादी के बाद गरीब के दर्द को यदि किसी ने समझा है तो वह पीएम नरेंद्र मोदी हैं। यूपी में भी गरीबों की पहली पसंद माया नहीं मोदी हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में जाति और धर्म के नाम पर किसी से भेदभाव नहीं किया है। आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना और शौचालय निर्माण की योजनाएं गरीबों के उत्थान में बड़ी मददगार साबित हो रही हैं। मोदी सरकार के कार्यों के सामने यूपी में गठबंधन फेल हो जाएगा।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद डॉ. संजीव बालियान ने सपा-बसपा गठबंधन के बारे में कहा कि लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन धराशायी होगा। प्रदेश में भाजपा 2014 की स्थिति को फिर से दोहराएगी। देश में मोदी सरकार ने गरीब जनता का विश्वास जीता है। गरीब परिवारों में पांच साल में नौ करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शौचालय का पैसा सीधे लाभार्थी के खातों में भेजा गया।
विज्ञापन


पीएम आवास योजना में प्रदेश में 12 लाख आवास बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना में प्रत्येक परिवार का पांच लाख तक का इलाज नि:शुल्क होगा। गरीबों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। ये सब ऐसी योजनाएं हैं जो धरातल पर दिखाई दे रही हैं। माया ने गरीबों, दलितों के लिए कुछ नहीं किया, मोदी ने सीधे लाभ दिया है। मोदी की लोकप्रियता की वजह से ही सपा-बसपा एक हुए हैं। अकेले लड़ने का इनमें साहस ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि उन्होंने जिले के सभी बिजलीघरों की क्षमता बढ़वाई है। तीन बड़े बिजली घर स्वीकृत कराए। दिल्ली-देहरादून हाईवे में रुके कार्यों के लिए 300 करोड़ स्वीकृत कराए। रेलवे का दोहरीकरण का काम पूरा कराया। दो राष्ट्रीय राजमार्ग पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल के लिए पैसा स्वीकृत कराया। नया रेलवे स्टेशन पास कराया गया।

पांच सांसद, 16 विधायक दिए
सांसद बालियान का कहना है कि जाट समाज को जितना बीजेपी ने दिया, किसी ने नहीं दिया। पहली बार पश्चिम से पांच सांसद और 14 विधायक जाट समाज के जीते। एक राज्यपाल, एक एमएलसी, जिला पंचायतों के अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंकों के चेयरमैन बनाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed