फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar: Accident due to explosion of gas cylinder, one dead and four injured in Holi fair

मुजफ्फरनगर : होली मेले में गैस सिलिंडर फटने से हादसा, एक की मौत तीन घायल

Sun, 28 Mar 2021 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 28 Mar 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Accident due to explosion of gas cylinder, one dead and four injured in Holi fair
अस्पताल में भर्ती घायल, व घायलों के हाल जानते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह  गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलिंडर फटने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल  हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में डल्लु देवता पर रविवार सुबह होली के मेले में द्वारकापुरम निवासी नवनीत शर्मा गैस सिलिंडर लेकर गुब्बारों में गैस भर कर बेच रहा था। करीब 8 बजे अचानक गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया।

विज्ञापन

हादसे में गुब्बारे विक्रेता नवनीत शर्मा के अलावा लकड़सधा निवासी आशू, खादरवाला निवासी अतुल और खादरवाला की रहने वाली महिला स्नेहा पत्नी दीपक घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से मेले में अफरा-तफरी मच गई। 

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। शहर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद नवनीत शर्मा, आशू और अतुल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाकर मेरठ रेफर कराया।

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि हाइड्रोजन गैस के सिलेंडर फटने से हुए हादसे में लकड़सधा निवासी घायल आशू पुत्र इंद्रजीत की मेरठ जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सीओ ने बताया कि आशू ही गुब्बारे में गैस भर कर बेच रहा था।

उधर, जब शव जिला अस्पताल आया तो परिजनों ने शव को बिना कार्रवाई के लिए जाना चाहा, लेकिन पुलिस ने शव नहीं दिया जिसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया। अधिकारियों ने मौके पर जाकर उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed