फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim women protest continue against CAA in deoband of Saharanpur

देवबंद में सीएए के खिलाफ मुस्लिम महिलाओं का धरना-प्रदर्शन 18वें दिन तक जारी

Fri, 14 Feb 2020 03:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Feb 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
Muslim women protest continue against CAA in deoband of Saharanpur
प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के देवबंद में मुत्ताहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले चल रहा महिलाओं का धरना प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने कहा कि सरकार को जगाने और संविधान की रक्षा के लिए उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक यह काला कानून वापस नहीं ले लिया जाता। 

विज्ञापन


 ईदगाह मैदान में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में गुलअफशा और आयशा ने कहा कि आज देश के जो हालात बने हैं उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। यदि सरकार गलत निर्णय नहीं लेती तो महिलाएं भी घर के बाहर नहीं निकलतीं। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने गलत फैसलों पर दोबारा विचार करना चाहिए। रुकैय्या मदनी ने कहा देश के संविधान ने यहां रहने वाले हर धर्म और वर्ग के लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार दिया है, लेकिन शासन प्रशासन संविधान द्वारा दिए गए उस अधिकार को छीनने का प्रयास कर रहे हैं।  
विज्ञापन


अफीफा अफसर ने कहा कि हम सरकार के खिलाफ नहीं है, लेकिन हमारा विरोध धर्म के आधार पर लाए गए सीएए के विरुद्ध हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह अपनी हठधर्मी छोड़कर देशहित में फैसले लेने का काम करे। सुमैय्या आदि महिलाओं ने देशभक्ति गीत पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवबंद: पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले- भाजपा की पाकिस्तानी आतंकवादियों से फिक्सिंग

उधर, मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी की ओर से 17 फरवरी को नो सीएए, नो-एनआरसी और नो-एनपीआर विषय पर ईदगाह मैदान में स्लोगन राइटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। 
धरना प्रदर्शन करेंगे पत्रकार 
मीडियाकर्मियों पर प्रशासन द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट के मामले में प्रदेश जनर्लिस्ट एसोसिएशन (उपजा) ने इसकी कड़ी निंदा की है। उपजा और प्रेस एसोसिएशन देवंबद (रजि) की संयुक्त बैठक में चेतावनी दी गई यदि 14 फरवरी तक मीडियाकर्मियों पर दर्ज रिपोर्ट वापस नहीं होती तो सहारनपुर और देवबंद में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार को एक फार्म हाउस पर हुई बैठक में उपजा के जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि मीडियाकर्मियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंघल ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया था। जिसमें तीन दिन का समय दिया गया था। यदि प्रशासन एफआईआर से पत्रकारों के नाम नहीं हटाता तो शनिवार को कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उपजा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश गुप्ता, अनिल भारद्वाज, अशोक पुंडीर, शिवमणि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed