फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim woman married lover with Hindu customs

यूपी: थाने के मंदिर में फरीन ने प्रेमी संग लिए सात फेरे, हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

Thu, 06 Jun 2019 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jun 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Muslim woman married lover with Hindu customs
एक दूसरे को जयमाला डालता प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ से सटे मवाना में अनोखा मामला सामने आया है। यहां मवाना पुलिस थाने में अधिकारियों ने न सिर्फ प्रेमी युगल की मुश्किल हल की बल्कि उनकी शादी भी कराई। वहीं मुस्लिम समुदाय की युवती फरीन द्वारा हिंदू रीति रिवाज से शादी किए जाने पर मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस के अनुसार दोनों के परिवार इस शादी से खुश हैं। 
विज्ञापन


मवाना थाने में गुरुवार सुबह जब एक प्रेमी युगल अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। खेड़ी मनिहाल निवासी अमरदीप का गांव की ही दूसरे समुदाय की युवती फरीन से पिछले आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों के सामन शादी का प्रस्ताव रखा तो लड़के के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार थे लेकिन लड़की पक्ष के कुटुंब में कुछ लोगों ने युवक को युवती से दूर रहने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

Muslim woman married lover with Hindu customs
शादी के बाद नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि चार साल पहले युवक युवती को लेकर देहरादून चला गया था। वापस आने पर लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर देने की बात कही। जिसके बाद युवक ने युवती के मौसा को पचास हजार रुपये दे कर समझौता कर लिया। इसके बाद दोबारा युवक युवती को लेकर हरियाणा जा रहा था लेकिन युवती के परिवार के कुछ लोगों ने दोनों पकड़ लिया। 

बुधवार शाम युवती पक्ष के लोगों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। पुलिस युवक को थाने ले आई। गुरुवार सुबह युवती अपने माता पिता के साथ थाने पहुंच गई और युवक से शादी कराने की बात कही। युवती ने कहा कि वह इस शादी के लिए धर्म परिवर्तन के लिए भी राजी है। 

पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल कर युवक को छोड़ दिया। बस फिर क्या था। जयमाला मंगवाई गई और थाने के परिसर में बने मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। यहां मंदिर में फरीन ने अपने और प्रेमी के माता पिता के सामने ही युवक से हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए।

दोनों के माता पिता ने वर वधु को आशीर्वाद देकर अपना लिया। वहीं युवक अमरदीप का कहना है कि वह खुद भी इस शादी के लिए अपना धर्म परिवर्तन करने को राजी था लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed