फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim prisoners are also fasting in Bijnor district prison during Navratri 2020

अनोखी मिसाल: नवरात्र में माता की भक्ति में लीन जेल के कैदी, मुस्लिम बंदी भी रख रहे उपवास

Fri, 23 Oct 2020 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 23 Oct 2020 10:41 AM IST
सार

बिजनौर जिला जेल में 19  मुस्लिम पुरुष बंदी व एक महिला कैदी ने रखे हैं सभी उपवास

विज्ञापन
Muslim prisoners are also fasting in Bijnor district prison during Navratri 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नवरात्र के पावन अवसर पर जेल में बंदी भी मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं। हिंदू बंदियों के साथ मुस्लिम बंदी भी नवरात्र में उपवास रख रहे हैं। ये हिंदू बंदियों के साथ बैरक में शाम को होने वाली आरती में भी शामिल होते हैैं। आजीवन  कारावास की सजा काट रही एक महिला कैदी ने भी सारे उपवास रखे हैं। ये महिला भी कीर्तन में हिस्सा ले रही है। जेल में उपवास रखने वाले बंदियों को फलाहार दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


 जिला कारागार भी नवरात्र में मां दुर्गा के जयकारों से गूंज रहा है। जेल में सुबह शाम माता की पूजा अर्चना होती है। जेल में 1101 बंदी हैं, इनमें 35 महिला शामिल हैं। महिलाओं में नौ मुस्लिम महिला बंदी हैं। नवरात्र में हिंदू बंदी ही नहीं मुस्लिम बंदी भी देवी मां की भक्ति में लीन हैं। 19  मुस्लिम बंदियों ने जेल में नवरात्र का उपवास रखा है। एक मुस्लिम महिला कैदी भी सारे उपवास रखे हैं।
विज्ञापन

तमाम हिंदू बंदी जेल में माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं। उपवास रखने वाली मुस्लिम महिला और मुस्लिम पुरुष बंदी प्रतिदिन होने वाली पूजा और भजन-कीर्तन में हिस्सा लेते हैं। उपवास रखने वाले लोगों को जेल में आलू, केला, दूध व अन्य फलाहार दिया जा रहा है। जेल प्रशासन नाश्ते से लेकर शाम के खाने तक का इन बंदियों का पूरा ख्याल रख रहा है।

मां की आराधना करके बंदी जेल से छुटकारा भी मांग रहे हैं। जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक जेल में 19  मुस्लिम पुरुष बंदियों के साथ एक महिला कैदी ने भी नवरात्र में उपवास रखे हैं। प्रतिदिन होने वाली आरती व भजन कीर्तन में भी ये लोग भाग ले रहे हैं। 

आजीवन कारावास की सजा काट रही अफसरा 
नहटौर के मोहल्ला ईदगाह निवासी जाकिर हुसैन की पत्नी अफसरा खातून को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है। 14 जुलाई 2017 से वह जेल में सजा काट रही है। अफसरा ने नवरात्र के सारे उपवास रखे हैं। वह उपवास रखकर माता से जेल की सजा से छुटकारा मांग रही है। महिला बंदियों के साथ भजन कीर्तन में भी शामिल होती है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed