फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muslim boy marries by marrying a Hindu girl, viral video, tension in the village

Video Viral : मुस्लिम लड़के व हिंदू लड़की ने भागकर की शादी, गांव में तनाव

Fri, 07 Jul 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 07 Jul 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
Muslim boy marries by marrying a Hindu girl, viral video, tension in the village
प्रेमी युगल ने भागकर की शादी

एक कहावत है कि प्यार में जाति, धर्म और अमीरी-गरीबी नहीं देखी जाती। कब किसको किससे प्यार हो जाये यह कहा नहीं जा सकता। ठीक एक ऐसा ही मामला सामने आया है कि एक हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़के से प्यार हो गया। इतना ही बल्कि प्रेमी युगल ने भागकर अपनी मर्जी से प्रेम विवाह भी कर लिया। लेकिन मामला दो समुदाय से जुड़ा के कारण तूल पकड़ गया और लड़की के पिता ने थाने पहुंचकर लड़के व उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं लड़की ने बृहस्पतिवार शाम को एक वीडियो वायरल किया जिसमें वह साफ कहती दिख रही हैं कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई हैं और अपनी मर्जी से शादी की हैं इसमें मेरे घर वालों को क्या आपत्ति हैं। मैं अपने पति के साथ खुश हूं और हमेशा इन्हीं के साथ रहना चाहती हूं। मैं कहना चाहती हूं कि पुलिस हम पर कोई कार्रवाई न करें क्योंकि हमने कानूनी तरीके से शादी की हैं और एक साथ रहना चाहते हैं।

विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने कराया मुकदमा दर्ज

Muslim boy marries by marrying a Hindu girl, viral video, tension in the village
रेस्टोरेंट में बैठी प्रेमिका

आपको बता दें कि यह मामला बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव से करीब 15 दिन पहले प्रेमी युगल घर छोड़कर भाग गये थे और उन्होंने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज कर लिया था। प्रेमिका ने अपनी व अपने पति की सुरक्षा की मांग करते हुए एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में वह कह रही हैं कि उसने अपनी मर्जी से शादी की हैं और वह हमेशा उसी के साथ रहना चाहती हैं। हालांकि मामला दो समुदाय से जुड़ा है और लड़की के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि हमारी लड़की का अपहरण हुआ है। पुलिस इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। 

वहीं एक दिलचस्प बात है कि प्रेमिका ने तीन फोटो भी वायरल किये हैं जिनमें वह रेस्टोरेंट में बैठी दिख रही हैं और एक फोटो में बर्फीले इलाके में घोड़े पर बैठी दिख रही हैं। अपह्त युवती की वीडियो और फोटो वायरल हुए हैं। वीडियो में युवती का कहना है कि वह अपनी मर्जी से गई है और परिवार ने उसके प्रेमी के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया है, वह गलत है। वीडियो में युवक नहीं दिख रहा है, लेकिन फोटो में आरोपी युवक है। दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण इस मामले को लेकर गांव में तनाव है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed