फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of the priest in Bijnor, and the police are investigating

यूपी: मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या, शव देख उड़े ग्रामीणों के होश

Mon, 03 Sep 2018 09:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 03 Sep 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
murder of the priest in Bijnor, and the police are investigating
मौके पर घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बिजनौर के गांव मिठनपुर और चमरौला के बीच स्थित देव स्थल के पुजारी की हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से हमला करने के बाद उसके सिर पर भी किसी भारी वस्तु से वार किया गया। वहीं लाश देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।                  

विज्ञापन

 
चांदपुर में क्षेत्र के गांव चमरौला के बाहर जंगल में गांव का देव स्थल बना है। इस पर गांव सैंदवार निवासी 65 वर्षीय पुजारी मुन्नालाल करीब एक साल से रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी का पिछले कई सालों से देव स्थल पर आना जाना था। देव स्थल पर रहने का कोई स्थान नहीं होने से वह वहां रुकते नहीं थे। एक साल पहले गांव के लोगों के सहयोग से देव स्थल पर रहने का स्थान बनने के बाद से पुजारी वहां रुकने लगे थे। गांव के शिव मंदिर पर रामायण का पाठ चल रहा था, सोमवार को पाठ का समापन हुआ था। प्रसाद वितरण में दोने कम पड़ जाने पर देव स्थल पर लोग पुजारी के पास दोने लेने पहुंचे तो पुजारी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सीओ राजकुमार सिंह और कोतवाली निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने घटना की जानकारी ली। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पुजारी के सिर पर भारी वस्तु से हमला किया गया है। सिर पर धारदार हथियार का भी निशान है। शव के पास ही चाकू पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। किसी से कोई रंजिश नहीं बताई जा रही है। पुजारी के भाई परमा सिंह ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों के मुताबिक पुजारी मुन्नालाल की पत्नी का निधन कई वर्ष पूर्व हो चुका था, उनके एक पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed