फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of one person in Baghpat

यूपी: व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, लाश देख उड़े ग्रामीणों के होश

Wed, 16 May 2018 07:34 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Wed, 16 May 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
murder of one person in Baghpat
फाइल फोटो

यहां एक व्यक्ति को तीन लोगों ने पीट-पीटकर डाला। यही नहीं फिर लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। खेत में पड़ी लाश को देख लोगों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। बड़ौत में बावली गांव के नजदीक बाबा मोहन दास धाम के पीछे एक व्यक्ति को शराब पीकर तीन लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में साधु समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है, जबकि एक अभी फरार है। 
विज्ञापन


बावली गांव के नजदीक बाबा मोहन दास धाम के पीछे मनोज के गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बाद में उसकी शिनाख्त बरवाला नामक देवेंद्र (55) के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि देवेंद्र की पीट-पीट कर हत्या की और शव के पास ही शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने धाम पर रहने वाले साधु समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ में पता चला है कि मंगलवार की रात्रि में देवेंद्र और तीन लोगों ने शराब पी और शराब पीकर उनमें विवाद हो गया। बाद में देवेंद्र की पीट-पीट कर हत्या कर उसके कपड़े उतारकर शव खेत में फेंक दिया, ताकि शव की शिनाख्त न हो सके। उन्होंने बताया कि वारदात में एक और व्यक्ति शामिल है, उसे पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: पत्नी की हत्या कर लाश को जमीन में गाड़ा, इलाके में दहशत, देखें तस्वीरें

खुलासा आज

पुलिस के अनुसार मृतक देवेंद्र शराब का आदी था और उस घरवालों ने घर से निकाल दिया था और वह बाबा मोहनदास धामा में रहने लगा था। इस मामले में पूछताछ के बाद और जानकारियां मिलेगी और इस हत्या का विस्तृत खुलासा पुलिस बृहस्पतिवार को करेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed