फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of farmer

रार्धना में 40 वर्षीय युवक की रंजिशन गला घोंटकर हत्या-खेत में मेड पर रखे पेडों को लेकर चल रहा था विवाद

Sat, 13 Jul 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
murder of farmer
रार्धना-अक्खेपुर मार्ग पर खुदड़ा के जंगल में शव को देखते ग्रामीण और पुलिसकर्मी। - फोटो : SARDANA
सरधना। रार्धना गांव निवासी एक व्यक्ति की घर से बुलाकर बृहस्पतिवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को अक्खेपुर-रार्धना संपर्क मार्ग स्थित खुदेड़ा के जंगल में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह शव मिलने पर हत्या का पता चला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मृतक की पत्नी ने गांव के ही पांच लोगों से खेत की मेड़ पर खडे़ पेड़ों को लेकर चल रहे विवाद में हत्या किए जाने का का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रार्धना निवासी बबलू (40) पुत्र सिपट्टर का शव शुक्रवार सुबह करीब दस बजे अक्खेपुर-रार्धना मार्ग स्थित खुदेड़ा के जंगल में पड़ा मिला। इसकी जानकारी पाकर बबलू के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बबलू की रस्सी से गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप गांव के ही लोगों पर लगाया। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में मृतक बबलू की पत्नी रेेेनू ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उनके खेतों की मेड़ पर पेड़ खडे थे। उनको लेकर सुनील पुत्र भगवत पक्ष से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में समझौते के लिए सुनील पुत्र भगवत ने उसके पति को बृहस्पतिवार रात अपने घर बुलाया। उन्होंने रात में उसके पति की जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुनील पुत्र भगवत, अरुण पुत्र सुनील, सत्यवीर पुत्र भगवत, अंकित पुत्र संजय एवं संजय पुत्र भगवत के खिलाफ हत्या कर मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर हत्या आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रार्धना निवासी मृतक बबलू लघु किसान था। वह अपनी तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई कृष्णपाल एवं छोटा भाई विनोद है। बबलू के परिवार में पत्नी रेनू व बेटी खुशी हैं। शुक्रवार को बबलू की हत्या की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या एवं जानलेवा हमले समेत कई मुकदमे
ग्राम रार्धना निवासी जिस बबलू का मर्डर हुआ है। उसके खिलाफ भी थाने में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गांव में उसकी कई लोगों से रंजिश थी। जिसमें मर्डर से लेकर जानलेवा हमले समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि गुंडा एक्ट के साथ घर में घुसकर हमला करने समेत विभिन्न धाराओं मेें एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed