फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of cousin in fly kite comptition

पतंगबाजी में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

Tue, 28 Jan 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
murder of cousin in fly kite comptition
मेरठ।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी के पूर्वा इलाही बक्स में सोमवार शाम पतंगबाजी के विवाद में एक युवक ने दो चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की।

पूर्वा इलाही बक्स निवासी सरफराज (35) पुत्र अनीस चचेरे भाई इरशाद के साथ घर की छत से पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान सरफराज का तहेरा भाई समीम आलम भी पतंग उड़ा रहा था। पतंगबाजी को लेकर सरफराज की समीम से बहस हो गई। आरोप है कि समीम ने पिस्टल से दोनों चचेरे भाई सरफराज और इरशाद पर गोलियां चला दीं। इससे दोनों घायल हो गए। परिवार लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सरफराज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल इरशाद के बयान दर्ज किये। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पतंगबाजी को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed