फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of a young man in baghpat

यूपी: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Wed, 04 Jul 2018 07:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 04 Jul 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
murder of a young man in baghpat
फाइल फोटो

यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। निरपुड़ा गांव में मंगलवार की रात में घर के बाहर युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंपा। पुलिस ने घायल को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। पिता ने दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
  
निरपुड़ा गांव निवासी अंकित पुत्र पप्पू मंगलवार की रात में करीब नौ बजे के लगभग अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी समय दो युवक बाइक पर सवार होकर उसके घर पर आए। उन्होंने अंकित को आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाया। घर के बाहर आते ही दोनों युवकों ने अंकित पर तमंचे से गोली चला दी। गोली उसके पैर में जा लगी। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हमलावर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने घेरकर एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक बाइक लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर रात में एसओ चितवन कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने घायल को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पढ़ें : उत्तर प्रदेश: फौजी ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, ये रही हत्या की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में घायल के पिता पप्पू ने निरपुड़ा गांव निवासी विक्रांत समेत दो युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक को गोली मारी। उधर, आरोपी विक्रांत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि शराब पीकर उनकी अंकित से झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर उन्होंने उसे गोली मार दी। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।  

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने इदरीशपुर गांव में छापा मारकर 96 पव्वे देसी शराब अरुणाचल मार्का बरामद की। शराब तस्कर सूरजमल पुत्र ब्रहमपाल निवासी इदरीश को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed