फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of a student

छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा की जहर देकर हत्या  

Mon, 24 Oct 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 24 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
murder of a student
मौके से मिली जहर की शीशी। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गांव सोना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बारहवीं की छात्रा की जहर देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से जहर की शीशी कब्जे में ली है। छात्रा के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ  हत्या की धारा में नामजद तहरीर दी है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया गया कि ग्राम सोना निवासी 17 वर्षीय किशोरी से गांव के दो युवक स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करते थे। छात्रा ने इसका विरोध करते हुए अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। गांव के गण्यमान्य लोगों ने आरोपी दोनों युवकों को हिदायत देते हुए समझौता करा दिया था। 
विज्ञापन

रविवार को छात्रा के माता-पिता और बड़ी बहन पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। जबकि भाई शहर गया हुआ था। छात्रा घर पर अकेली थी। आरोप है कि दोनों युवकों ने घर में घुसकर छात्रा को जबरन जहरीला पदार्थ दे दिया। इस बीच छात्रा की मां घर लौटी तो यह देखकर उसके द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवकों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। बाद में धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्रा को बेहोशी की हालत में सीएचसी परीक्षितगढ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की हत्या की सूचना पर थानाध्यक्ष ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर से जहरीले पदार्थ की शीशी और घटनास्थल से एक आरोपी का मोबाइल फोन कब्जे में लिया। हालांकि पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर हत्या की मिली है। लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की गहनता से जांच कर जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। 
दबंगई के आगे नहीं बोलता था कोई
छात्रा की बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपी दोनों युवक सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। चार माह से दोनों गांव आए हुए हैं। दोनों युवक उसकी बहन से स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करते थे। जिस कारण उसकी बहन स्कूल जाने से मना करती रहती थी। लेकिन दोनों आरोपी युवक काफी पैसा होने के चलते खुलेआम छेड़छाड़ और मारपीट करते थे। गांव में दोनों युवक दबंग होने के कारण गांव के लोग कुछ कहने से डरते थे। 

आत्महत्या का संदेह
पुलिस के अनुसार मृत छात्रा के साथ जहरीला पदार्थ पिलाते हुए मारपीट व जबरदस्ती नहीं की गई है। जहां छात्रा के कपड़े सुरक्षित मिले वहीं, शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। घटनास्थल पर ऐसे प्रमाण नहीं मिले जिससे लगे कि जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाया गया हो। जो आत्महत्या का शक पैदा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed