फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of a girl in love affairs, accused has filed a confession

छात्रा मर्डर केस: आशिक ने कबूला जुर्म, हत्या से पहले युवती ने कही थी ये बातें

Fri, 15 Dec 2017 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 15 Dec 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
Murder of a girl in love affairs, accused has filed a confession
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुई छात्रा की हत्या मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने खुलासा कर दिया। पुलिल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने जहर उगला। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि थाना कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम में हुई छात्रा सोनी की हत्या के मामले में नामजद आरोपी अमरपाल उर्फ पाल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है। हत्यारोपी ने बताया है कि छात्रा के साथ उसका एक साल से प्रेम प्रसंग चल रह था। मृतका छात्रा के परिवारीजन इसका विरोध करते थे। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि तीन दिन पूर्व ही सोनी ने कहा था कि हमारी शादी नहीं हो पाएगी, तू मुझे मार दे और खुद भी मर जा। इसी के चलते उसने सोनी की हत्या की और फिर खुद भी रेलवे फाटक पर आत्महत्या करने के लिए पहुंचा था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव गढीश्याम निवासी बीरसैन कश्यप की बेटी सोनी गंगेरू स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 वीं की छात्रा थी। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे वह सहेलियों संग कॉलेज से पैदल ही अपने घर लौट रही थी। इसी बीच गांव निवासी गढ़ीश्याम के पास ही गन्ने के खेत से निकले अमरपाल उर्फ पाल्ला ने धारदार हथियार (बलकटी) से प्रहार करके छात्रा सोनी की हत्या कर दी थी। वारदात का विरोध करने पर अध्यापिका कोमल को घायल भी कर दिया था। इस मामले में छात्रा के भाई कृष्ण कुमार की तरफ से अमरपाल और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  कांधला थाने में दोपहर दो बजे प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अमरपाल उर्फ पाल्ला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। छात्रा सोनी के साथ एक वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। अगस्त माह में उन दोनों को गांव के ही व्यक्ति ने एक साथ देख लिया था, जिस कारण विवाद हो गया था। उसने छात्रा को मोबाइल फोन भी खरीदकर दिया था, जिसके बाद उनकी बातचीत होती रहती थी। वह दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सोनी के घरवाले इस पक्ष में नहीं थे। कुछ दिन से उसको स्कूल भी नहीं जाने दिया था। आरोपी ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही सोनी ने कहा था कि हमारी शादी नहीं हो पाएगी, तू मुझे मार दे और खुद भी मर जा। इसी के चलते उसने सोनी की हत्या की और फिर खुद भी रेलवे फाटक पर आत्महत्या करने के लिए पहुंचा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारोपी अमरपाल को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश परउसे जेल भेज दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed