फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   murder of a dalit student: Tension in Meerut, Rajput society warns, charged on Bhim Army

दलित छात्र की हत्या: कहीं भड़क न जाए हिंसा, 'भीम आर्मी' पर आरोप लगाते हुए ठाकुरों ने दी चेतावनी

Tue, 14 Aug 2018 06:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 14 Aug 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
murder of a dalit student: Tension in Meerut, Rajput society warns, charged on Bhim Army
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उल्देपुर गांव पहुंचकर पीड़ितों का हाल जानने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने भीम आर्मी की टीम को गांव में घूसने की इजाजत नहीं दी। अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजपूत समाज के लोगों का आरोप है कि सहारनपुर की तरह 'भीम आर्मी' मेरठ में भी हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही है। राजपूत समाज के लोगों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन करते हुए यह चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मेरठ के गांव उल्देपुर में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला राजनीतिक गलियारों में भी गूंजा हुआ है। दलित छात्र रोहित की हत्या के बाद पश्चिमी यूपी में जातीय संघर्ष की चिंगारी सुलगाने की गहरी साजिश चल रही हैं। अलग-अलग राजनीति दलों के नेता भड़काऊ बातें कहकर लोगों को उकसाने में लगे हैं। इससे दलित समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वह हत्या के बदले हत्या करने का ऐलान भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि राजपूत संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन किया गया। उनका कहना है कि भीम आर्मी के लोग हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनका यह भी कहना है कि आरोपी जेल जा चुके हैं तो फिर निर्दोष लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा? राजपूत समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में जल्द से जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान राजपूत समाज के करीब हजारों लोग प्रदर्शन में शामिल रहे। वहीं एसएसपी राजेश कुमार पाण्डेय का कहना है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच चल रही है और कई आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई पूरी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

murder of a dalit student: Tension in Meerut, Rajput society warns, charged on Bhim Army
पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

ये है पूरा मामला 
बता दें कि उल्देपुर में दलित छात्र रोहित (19) की हत्या के बाद से गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात है। वहीं शुक्रवार को गांव में बड़ी पार्टियों से लेकर सामाजिक संगठनों के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। पुलिस ने शाम को अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। परिजनों ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की। 

गंगानगर क्षेत्र के उल्देपुर गांव में नेताओं की आवाजाही चल रही है। परिजनों से मिलने एसपी देहात राजेश कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उनसे सीओ सदर देहात की शिकायत की। कहा कि सीओ ने महिलाओं और बच्चों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। एसपी देहात ने गांव में फ्लैग मार्च किया। परिजनों से मिले ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के चेयरमैन अशोक भारती, नंद किशोर, पहलवान मंगतराम व समता सैनिक दल के राजेंद्र कुमार व रविकांत ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। वहीं मिशन सुरक्षा परिषद् के धर्मेंद्र डोगरा ने परिजनों को आर्थिक व कानूनी मदद का आश्वासन दिया।

वहीं सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाढ में बच्ची के साथ रेप मामले को लेकर दलित व ठाकुरों में जमकर पथराव हुआ था। इसमें दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक सप्ताह तक चले विवाद को लेकर आज यानी मंगलवार को सरधना में एक पंचायत हुई जिसमें ग्राम प्रधान की मौजूदी में आपसी सहमती से दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed