यूपी: हाथ, पांव बांधकर बोरे में फेंकी छात्रा की लाश, गला दबाकर मारने की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कक्षा पांच की एक दस वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हाथ, पांव बांधे और लाश को बोरे में भरकर फेंक दिया। आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है और एसपी शैलेश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजन किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं।
मूल रूप से बदायूं के उसहैत थानांतर्गत खेड़ा जलालपुर निवासी हरिओम आठ साल से यहां अहिरान मोहल्ले में सपरिवार रहते हैं और गैस सिलेंडर सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी शिवानी (10) अपनी बड़ी बहन के साथ बाजार से कॉपी खरीदने गई थी। दुकान बंद होने के कारण शिवानी को घर जाने के लिए बोलकर बहन खुद ट्यूशन के लिए चली गई। शिवानी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
गुरुवार को सीओ वंदना शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने छानबीन की। शाम करीब साढे़ सात बजे रामनगर में एक बंद बोरा पड़े होने की जानकारी पर पुलिस पहुंची। लोगों की भीड़ के बीच बोरा खोला तो उसमें शिवानी की लाश मिली। घटना से परिजनों आक्रोशित हो उठे। माहौल गरमाता देखकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। एसपी के मुताबिक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। शरीर पर चोट का निशान नहीं है, गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/