Murder: मेरठ में शख्स की घर से बुलाकर हत्या, खेत में मिला शव, सीने में गोली मारकर उतारा मौत के घाट
मेरठ में जानी थानाक्षेत्र में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि मंगलवार देर रात शख्स को घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में जानी थानाक्षेत्र में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि मंगलवार देर रात शख्स को घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी इंसाफ (40) मंगलवार रात दस बजे घर से थोडी देर में आने के लिए कह कर गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव बहरामपुर खास निवासी इंसाफ उर्फ बोना पुत्र सोमिन के मोबाइल फोन पर मंगलवार रात दस बजे एक कॉल आई थी। परिजनों के अनुसार इसके बाद वह थोड़ी देर में आने की बात कह कर घर से चला गया।
यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे मुजफ्फरनगर, सुरक्षा में दो एएसपी, चार सीओ व तीन सौ सिपाही तैनात
देर रात तक भी इंसाफ के वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। तलाश के दौरान बुधवार सुबह गांव से बहार एक खेत में स्थित पेड़ के नीचे परिजनों को इंसाफ का शव मिला। उसके सीने में गोली लगने का घाव था, जिससे बहुत अधिक खून बहने से उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को जानी थाने लेकर आ गई। शव का पंचनामा भर कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सरधना आरपी साही भी घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सीओ को बताया कि उनकी किसी से गांव में कोई दुश्मनी नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।