Murder: तीन टुकड़ों में मिली लाश की हुई पहचान, नोएडा के दनकौर निवासी सुहैल का था शव
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन में प्लास्टिक के बोरे में तीन टुकड़ों में मिले युवक के शव की पहचान कराने में आखिरकार तीसरे दिन पुलिस कामयाब हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट मे बीते 10 फरवरी को आमिर गार्डन में तीन टुकड़ों में बोरी के अंदर युवक का शव मिला था। सोमवार सुबह युवक की पहचान नोएडा थाना क्षेत्र के दनकौर निवासी सुहैल के रूप में हुई है। परिजनों थाने में युवक की गुमशुदा की भी दर्ज कराई थी। परिजनों ने शव की पहचान कर ली।
पुलिस के मुताबिक गार्डन में बीते शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को प्लास्टिक के सफेद रंग के बोरे में भरकर खाली प्लाट में डाला गया था। सुबह राहगीरों ने प्लाट में बोरी पड़ी देखकर उसे खोला तो उसके अंदर तीन टुकड़ों में युवक की लाश थी।
यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल
बताया गया कि लाश की गर्दन, धड़ और पैर तीनों अलग-अलग हिस्से में थे। मृतक के दाएं हाथ पर सुहैल लिखा है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल की। धारदार हथियार से उसके शरीर को काटा गया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई।
उधर, सीओ कोतवाली का कहना है कि सोमवार को शव की पहचान हो गई है। शव नोएडा जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुहैल का है। परिजनों से पंचायात नामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।