{"_id":"65f16bae57af4404810e7cbb","slug":"murder-in-meerut-woman-murdered-by-slitting-her-throat-in-bhawanpur-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Meerut: भावनपुर में महिला की गला रेत कर हत्या, घर के अंदर लहूलुहान शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Meerut: भावनपुर में महिला की गला रेत कर हत्या, घर के अंदर लहूलुहान शव मिला
Wed, 13 Mar 2024 03:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:00 PM IST
सार
मेरठ के भावनपुर में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला का लहूलुहान शव उसके घर के अंदर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
शव लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में आज सुबह एक घर के अंदर महिला का लहू लुहान शव मिलने पर सनसनी फ़ैल गई। भावनपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजवा दिया। महिला का पति फरार है। आशंका जताई जा रही है कि पति ने ही महिला को मौत के घाट उतारा है।
विज्ञापन
अब्दुल्लापुर में गुलफाम का परिवार रहता है। आज सुबह घर के अंदर गुलफाम की पत्नी मोटी (40) का शव पड़े होने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। भावनपुर पुलिस मौके पर आ गई। कुछ ही देर में एसपी देहात कमलेश बहादुर भी अब्दुल्लापुर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
महिला का पति फरार बताया जा रहा है, जिस पर हत्या का शक है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि गांव से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार महिला के कोई औलाद नहीं थी। जिस कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता था। फिलहाल पति को हिरासत में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उसके पकड़े जाने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन