फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: murder for resosting sister molestation

खौफनाक वारदात: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटे अफसर

Fri, 10 Jul 2020 01:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: murder for resosting sister molestation
शव की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक वारदात को अंजाम दिया गया है। बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने रोहटा के जंगल में लाश को फेंक दिया। मुख्य आरोपी अभी पकड़ से दूर है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव की तलाश की। लेकिन देर रात तक भी शव बरामद नहीं हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के फाजलपुर निवासी जसवंत सिंह का बेटा रूपक (20 वर्ष) आईटीआई का छात्र था। रूपक 25 जून से लापता था। काफी तलाश के बाद भी रूपक का कोई पता न चलने पर परिजनों ने अनहोनी का अंदेशा जताते हुए कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और गुमशुदगी दर्ज कर पल्ला झाड़ दिया। पीड़ित परिवार रूपक की लगातार तलाश कर रहा था। बृहस्पतिवार को रूपक के परिजनों ने पड़ोसी डेयरी संचालक के बेटे सागर पर शक जताया। कंकरखेड़ा पुलिस ने सागर व उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सीओ दौराला पंकज सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों ने सख्ती से पूछताछ करने पर बताया है कि रोहटा के जटौला गांव निवासी विशाल के कहने पर रूपक को फोन करके बुलाया गया था। रूपक को जटौला गांव के पास ईंट भट्ठे पर ले जाकर गोली मार दी गई थी। फिर वहीं गड्ढा खोदकर उसके शव को दबा दिया था। दोनों आरोपियों को कंकरखेड़ा पुलिस जटौला में लेकर पहुंची और शव की तलाश की। लेकिन रूपक की लाश नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: यूपी पुलिस के दो दरोगाओं की करतूत, रंगीन मिजाजी में भूल गए वर्दी की मर्यादा, तस्वीरें


विशाल करता था छेड़छाड़, दोस्तों ने दिया दगा
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी विशाल अपने दोस्त सागर के पास फाजलपुर में अक्सर आया करता था। दोनों आरोपियों ने बताया कि विशाल रूपक की बहन से छेड़खानी करता था, जिसका विरोध रूपक ने किया था। सागर रूपक का भी दोस्त था। विशाल ने सागर के जरिए रूपक को बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। रूपक की हत्या में सागर और उसका दूसरा दोस्त भी शामिल था। फिलहाल मुख्य आरोपी विशाल अभी घर से फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

रूपक को बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में दो आरोपियों की निशानदेही पर शव की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। आज फिर शव की तलाश की जा रही है। - पंकज सिंह सीओ दौराला

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed