फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder complaint against nurse and her son

नर्स और उसके बेटे के खिलाफ हत्या की तहरीर

Sun, 22 Aug 2021 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Murder complaint against nurse and her son
नर्स और उसके बेटे के खिलाफ हत्या की तहरीर
विज्ञापन

मेरठ। जच्चा-बच्चे की मौत के मामले में आरोपी नर्स की जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्य टीम गठित की है। पुलिस का कहना है कि सीएमओ की रिपोर्ट के बाद नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। वहीं, पीड़ित परिवार ने नर्स और उसके बेटे के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दे दी।
परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर-4 निवासी गर्भवती महिला राखी शर्मा की मौत के मामले में शनिवार को उसके पति नरेंद्र शर्मा ने नर्स (एएनएम) रेनू सक्सेना व उसके बेटे शिवम के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। आरोप है कि नर्स भूड़बराल पीएचसी में तैनात है और उसने अवैध तरीके से अपने मकान इंदिरापुरम परतापुर में क्लीनिक खोला हुआ है। नर्स की लापरवाही से प्रसव के दौरान राखी शर्मा (30) और नवजात की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि सीएमओ को जानकारी दी है।
विज्ञापन

सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि इस मामले में पुलिस भी अपने स्तर से जांच करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना कि परतापुर में जच्चा-बच्चा मामले में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की तीन सदस्य कमेटी का गठन किया गया है, जो इस मामले की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अवैध तरीके से चल रहा था क्लीनिक
सरकारी अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी कही भी प्राईवेट अस्पताल व क्लीनिक चलाकरमरीजों का इलाज नही कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस आदेश का सख्ती से पालन करते हुए आदेश पारित किए थे। जिसके बाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी निजी प्रेक्टिस नही कर सकते है। नर्स अपने घर में अवैध तरीके से क्लीनिक चला रही थी। स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed