फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder Case: UP Police said tell the address of the student killer get 50 thousand

मर्डर केस: यूपी पुलिस का एलान- छात्रा के हत्यारे का पता बताओ, 50 हजार पाओ

Sat, 22 Sep 2018 09:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 22 Sep 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Murder Case: UP Police said tell the address of the student killer get 50 thousand
पीड़ितों से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में 10 वर्षीय छात्रा की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस ने हत्या के संबंध में सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये नगद देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


खेकड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय छात्रा की रेप के बाद हत्या की। 20 सितंबर को प्लास्टिक के बोरे में बंद छात्रा का शव  मिला। इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें जारी है। खेकड़ा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं, अभी तक कुछ हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन

उन्होंने पुरस्कार घोषणा पत्र जारी किया है कि छात्रा की हत्या के संबंध में जो कोई भी व्यक्ति पुलिस को जानकारी देगा उसे 50 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिसको भी हत्या के संबंध में पता है वह सीओ खेकड़ा के सीयूजी नंबर 9454401561, थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर 9454402966, 9811828510, एसओजी प्रभारी बागपत के मोबाइल नंबर 8755533754 पर जानकारी दे सकता है। उसकी पहचान किसी को नहीं बताई जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed