फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder at Petrol Pump: Young man brutally murdered after assault, Bunty was the second among four brothers

पेट्रोल पंप पर हत्या: मारपीट के बाद युवक की बेरहमी से हत्या, चार भाइयों में दूसरे नंबर का था बंटी

Sat, 09 Dec 2023 07:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Dec 2023 07:23 PM IST
सार

मोदीपुरम हाईवे पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर युवक की सर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव की पहचान कराने में कामयाब हुई।

विज्ञापन
Murder at Petrol Pump: Young man brutally murdered after assault, Bunty was the second among four brothers
युवक की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मोदीपुरम हाईवे पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर युवक की सर कुचलकर हत्या कर दी गई। डेढ़ घंटे की जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान पावली खास निवासी बंटी प्रजापति (35) के रूप में हुई। जांच पड़ताल में पुलिस दो युवकों पर शक कर रही है कि उन्होंने शराब पिलाने के बाद बंटी की हत्या की।

विज्ञापन


आसपास लगे सीसीटीवी के जरिए हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। बंटी प्रजापति पुत्र दुर्गा प्रसाद प्रजापति गांव में विनोद टेंट हाउस पर काम करता था। शुक्रवार शाम को वह गांव से मोदीपुरम आया था। इसके बाद रात को उसका शव मोदीपुरम हाईवे पर फेज वन के सामने बंद पड़े मोदीपुरम सर्विस सेंटर पर पड़ा मिला। इस पंप के पास ही शराब का ठेका है। 

विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि शराब ठेके पर शराब पीने के बाद किसी से विवाद की आशंका है। बंटी के कपड़े फटे थे और सर पर किसी ईंट या बोतलनुमा धारदार चीज से वार करके हत्या की गई है। पंट्रोल पंप पर तैनात चौकीदार आसिफ ने बताया कि जब पंप की तरफ गया तो उसको शव पड़ा दिखा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई। डेढ़ घंटे बाद मोदीपुरम में फास्ट फूड का काम करने वाले पावली निवासी कुलदीप ने उसकी पहचान की तो परिजनों को सूचना दी गई। 

चार भाइयों में दूसरे नंबर का था बंटी 
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास निवासी हलवाई दुर्गा प्रसाद प्रजापति के चार बेटों में बंटी दूसरे नंबर का था। बंटी की हत्या की खबर से घर में कोहराम मच गया।

रात में करीब दस बजे बंटी का छोटा भाई जोनी एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पहुंचा तो शव देखकर वह बेसुध हो गया। बंटी की शादी परीक्षितगढ़ गांव निवासी महेंद्री से हुई थी। बंटी के एक बेटा वंश और बेटी रितिका हैं। पत्नी चार साल से बच्चों को लेकर मायके में रहती है।

पहले शराब पिलाई, फिर किया कत्ल 
पल्लवपुरम पुलिस का कहना है कि जांच में बंटी के साथ दो अन्य लोगों के होने की बात सामने आ रहे है। तीनों को दोपहर एक साथ देखा गया था। आशंका है कि शराब पीने के दौरान आपस में विवाद होने पर उन दोनों ही बंटी की सर पर वार करके हत्या कर दी। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed