फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi shooters Stayed around the Baghpat prison, had a call while reached barrack

जेल के आस पास ही रूके थे मुन्ना बजरंगी के शूटर, बैरक पहुंचते ही किया था फोन

Sun, 15 Jul 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 15 Jul 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi shooters Stayed around the Baghpat prison, had a call while reached barrack
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिल रही हैं। इसी सिलसिले में पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पिछले सप्ताह रविवार रात जेल की बैरक में पहुंचने के बाद मुन्ना बजरंगी ने भी कई कॉल किए थे। ये फोन किसे किए गए और क्या बातें हुईं इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बजरंगी के साथ बैरक में बंद विक्की सुन्हैड़ा से भी पुलिस इस बाबत जानकारी लेगी। पुलिस को इस संबंध में में भी भनक लगी है कि झांसी से बागपत तक के रास्ते में पुलिस के काफिले से एक सीमित दूरी पर बजरंगी के शूटर भी चल रहे थे। यह भी कहा जा रहा है कि ये शूटर रात के समय भी बागपत जेल के आसपास ही रुके थे।
विज्ञापन

जेल के आसपास सक्रिय रहे थे कई मोबाइल

हालांकि,बागपत जेल में मोबाइल का संचालन बड़ी बात नहीं है। कई बार जांच में जेल के भीतर मोबाइल मिलने की पुष्टि हो चुकी है। बजरंगी की हत्या के बाद उसकी लाश की तस्वीरें भी एंड्रायड फोन से ही वायरल किए गए।  सर्विलांस में बागपत जेल के आसपास कई मोबाइल फोन के सक्रिय होने की बात भी सामने आई है। अब हत्या से पहले जेल के आसपास सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों में की जांच में पुलिस को भनक लगी है कि रविवार की रात मुन्ना बजरंगी ने भी जेल से फोन पर बात की थी। अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं मुन्ना की इन शूटर्स से तो किसी तरह की बातचीत नहीं हुई थी। 

मुन्ना बजरंगी रविवार रात करीब सवा नौ बजे बागपत जेल में दाखिल हुआ था। इसके बाद उसे तन्हाई बैरक में भेजा गया,वहां सुनील राठी और अन्य कुख्यात बदमाश मौजूद रहे। बजरंगी ने इच्छा जताई कि विक्की सुन्हैड़ा के साथ रहना चाहता है। इसके बाद वह विक्की की बैरक में चला गया।

पूछताछ में विक्की सुन्हैड़ा यह पहले ही बता चुका है कि बजरंगी उस रात काफी बैचेन था और देर रात तक जागता रहा। हत्या से पूर्व जेल के आसपास सक्रिय संदिग्ध नंबरों की तलाश कर रही पुलिस को मोबाइल सर्विलांस से भनक लगी है कि बजरंगी ने भी जेल से किसी से बात की। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि मुन्ना बजरंगी ने यह फोन किसे किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed