मुन्ना बजरंगी की हत्या से पहले राठी के पास दिखा था पिस्तौल, जेल प्रशासन ने किया था नजरअंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जेल में हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या जेल प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। इस हत्या के बाद जहां जेल प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है। पूर्वांचल के डॉन की हत्या के बाद जैसे-जैसे जांच की कड़ियां आगे बढ़ रही है, हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस को बंदियों से पूछताछ में एक अहम जानकारी मिली है।
पुलिस को बंदियों से पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि करीब 10 माह पहले भी एक बंदी और सुरक्षाकर्मी को सुनील राठी के पास पिस्टल होने की जानकारी मिल गई थी। जेल प्रशासन तक बात पहुंची, लेकिन इसके बाद सब रफा-दफा हो गया। पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुटी है। इससे इस बात की संभावना बढ़ गई है कि बागपत जेल में एंट्री के वक्त ही सुनील राठी पिस्टल लेकर पहुंचा था।
दस माह पहले राठी के पास देखी गई थी पिस्तौल
बागपत जेल में सुनील राठी की हुकुमत जगजाहिर है। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जैसे-जैसे जांच की कड़ियां आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को जांच में एक बंदी से यह अहम जानकारी मिली है कि सुनील राठी के पास करीब 10 माह पहले भी पिस्टल देखने को मिला था। मामले की सूचना जेल प्रशासन तक पहुंची, लेकिन मामला दबा दिया गया। इसके बाद अन्य जेलों में बंद राठी के गुर्गे एक-एक कर बागपत जेल में शिफ्ट होने शुरू हो गए और विरोधी बागपत जेल से अन्य जेलों में शिफ्ट करने शुरू कर दिए गए। बंदी से मिली इस अहम जानकारी पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
भूमिगत हो गए राठी के गुर्गे
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड़ से पहले जिला कारागार के बाहर राठी के गुर्गे चक्कर काटते रहते थे। लेकिन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद गुर्गे भूमिगत होने शुरू हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इनकी सूची तैयार की जा रही और इनसे भी पूछताछ की जाएगी।
पढ़ें : बागपत जेल में एंट्री के वक्त 'बिंदास अंदाज' में था मुन्ना बजरंगी, यकीन नहीं तो खुद देख लें तस्वीरें
हत्या के बाद वीडियो कॉल कर दिखाई गई थी मुन्ना की लाश
जेलर ने राठी को एंट्री कराने से किया था मना
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद जेलर यूपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुनील राठी की जेल में एंट्री कराने को यूपी सिंह ने इंकार कर दिया था। आदेश और राठी को लेकर पहुंची पुलिस काफी देर तक बागपत जेल के बाहर खड़ी रही थी। इसके बाद उच्च अधिकारियों को हस्तक्षेप करने के बाद राठी को जेल में एंट्री कराई गई।
दिनभर रही राठी को शिफ्ट करने की चर्चा
शुक्रवार को दिनभर सुनील राठी को लखनऊ जेल में शिफ्ट करने की चर्चा रही। मीडिया के लोगों का जमावड़ा लगा रहा। डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी तरह का आदेश नहीं मिला है। उच्चाधिकारियों का जैसा आदेश होगा, वैसे ही कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/