फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi murder: Sunil Rathi does not want to go to jail in Lucknow and Purvanchal

मुन्ना बजरंगी हत्या: लखनऊ-पूर्वांचल की जेल में नहीं जाना चाहता राठी, ये रही बड़ी वजह

Sat, 14 Jul 2018 12:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 14 Jul 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi murder: Sunil Rathi does not want to go to jail in Lucknow and Purvanchal
सुनील राठी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से ही सुनील राठी को बागपत जेल से किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। जेल प्रशासन ने प्रस्ताव भेज दिया है, जिस पर जल्द ही मुहर भी लग जाएगी। उसे लखनऊ या पूर्वांचल की किसी जेल में शिफ्ट किए जाने की जानकारी आ रही है। हालांकि यह अभी पुष्ट नहीं है, लेकिन इसकी भनक लगते ही सुनील राठी भी बेचैन हो गया है। उसने अपने कुछ पैरोकारों के माध्यम से जेल प्रशासन को कहलवाया है कि वह पूर्वांचल की किसी जेल में नहीं जाना चाहता।  

विज्ञापन


बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से पूर्वांचल और पश्चिम के माफियाओं के बीच गैंगवार की आशंका बन गई है। जेलों में बजरंगी की हत्या के बाद दो तरह के खेमे बन रहे हैं। जिस तरह बजरंगी की हत्या पश्चिम की बागपत जेल में कर दी गई, इसी तरह पूर्वांचल की जेलों में बंद पश्चिम के अपराधियों को साजिश का डर सताने लगा है। चर्चा यह है कि कुख्यात सुनील राठी भी पूर्वांचल की जेल में नहीं जाना चाहता। 
विज्ञापन


पढ़ें : बागपत जेल में एंट्री के वक्त 'बिंदास अंदाज' में था मुन्ना बजरंगी, यकीन नहीं तो खुद देख लें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

Munna Bajrangi murder: Sunil Rathi does not want to go to jail in Lucknow and Purvanchal
सुनील राठी

रुड़की जेल में बंद रहने के दौरान चीनू पंडित से राठी की अदावत रही। जेल के बाहर गैंगवार तक हुई। रुड़की में तनाव बढ़ा तो राठी तिहाड़ पहुंचा। तिहाड़ जेल में कुछ समय रहने के बाद राठी को बागपत जेल शिफ्ट कर दिया गया। बागपत जेल में आते ही राठी का वर्चस्व शुरू हो गया। वेस्ट यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड़ और हरियाणा की जेलों में से ही किसी में वह जाना चाहता है। 

वीडियो कांफ्रेसिंग से होती है पेशी 
बागपत के मामलों को छोड़ दें तो अन्य मामलों में सुनील राठी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होती है। सिर्फ बागपत जेल से वह बागपत कोर्ट तक ही वह बाहर निकलता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed