मुन्ना बजरंगी हत्या: चार राज्यों की पुलिस के निशाने पर राठी के गुर्गे, जल्द होगा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी हत्या के बाद सुनील राठी के ठिकाने और गुर्गे पुलिस की रडार पर हैं। इस मामले में उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा पुलिस भी वारदात की गुत्थियों को सुलझाने में यूपी पुलिस की मदद कर रही है। चारों राज्यों में सुनील राठी के गुर्गों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
बता दें कि बागपत में ही सुनील राठी के करीब 20 गुर्गों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक करीब 70 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
डॉन मुन्ना बजरंगी की सोमवार को बागपत जेल में गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस की ही पांच से अधिक टीमें लगाई गई है। मेरठ रेंज के डीआईजी रामकुमार टीमों के संपर्क में हैं। राठी सबसे अधिक उत्तराखंड में सक्रिय रहा है। रुड़की में राठी के कई ठिकाने और गुर्गें हैं। यूपी पुलिस के अलावा यहां उत्तराखंड पुलिस भी मदद में जुटी है। दिल्ली में राठी के कई शातिर शूटर हैं। दिल्ली पुलिस की मदद से इन तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
इसी तरह बागपत जेल में राठी से मिलने आने वाले हरियाणा के युवकों की तलाश है। यही नहीं राठी के बागपत के ऐसे कई गुर्गें हैं जो हरियाणा के सोनीपत में पनाह लेते हैं। ऐसे में राठी के ठिकानों को तस्दीक कर गुर्गों की तलाश की जा रही है। यूपी पुलिस ने आसपास के जिलों में सर्च अभियान तेज कर दिया है। यूपी पुलिस अन्य तीनों राज्यों की पुलिस की मदद से राठी के गुर्गों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
मुख्तार-धनंजय की मुलाकात, क्या सुपारी की हुई थी बात
मुन्ना बजरंगी की हत्या में 10 करोड़ की सुपारी के क्लू पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। विवेचना में शामिल पूर्व सांसद धनंजय सिंह के अलावा बाहुबली मुख्तार अंसारी के लिंक पर भी जांच की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आगरा जेल में रहने के दौरान धनंजय सिंह और मुख्तार अंसारी की मुलाकात हुई थी। पुलिस इस जानकारी को तस्दीक करने में जुटी है कि दोनों खुद मिले थे या किसी तीसरे व्यक्ति के माध्यम से कोई बातचीत की थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/