फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi murder: Police surroundings in Uttarakhand, 150 in question 17 in custody

मुन्ना बजरंगी हत्या: उत्तराखंड में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, 150 से पूछताछ 17 हिरासत में

Mon, 16 Jul 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 16 Jul 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi murder: Police surroundings in Uttarakhand, 150 in question 17 in custody
Munna Bajrangi

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पुलिस को सर्विलांस पर मिल रही महत्वपूर्ण जानकारी के बाद  इस मामले में जांच ने तेजी पकड़ ली है। पुलिस की पांच से अधिक टीमें संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक 17 से अधिक संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं। एसटीएफ ने उत्तराखंड से भी एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस हत्या के मामले में इनसे पूछ ताछ कर रही है।

विज्ञापन


बागपत जेल में पिछले सोमवार को मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद शनिवार को सुनील राठी बागपत से झांसी जेल शिफ्ट कर दिया। अब पुलिस की जांच तेज गति से चल रही है। बागपत पुलिस की ही पांच टीमें संदिग्धों से पूछताछ और जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक 150 से अधिक संदिग्ध लोगों से जानकारी ली जा चुकी है, इसके अलावा 17 संदिग्ध पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन

सर्विलांस पर ट्रेस हुए हैं कई संदिग्ध नंबर

पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी सर्विलांस साबित हो रहा है। सर्विलांस पर कई महत्वपूर्ण नंबर ट्रेस हुए हैं,जिन पर संदिग्ध कॉल हुई हैं। पुलिस इनके सहारे ही वारदात के सिरे जोड़ने की कोशिश कर रही है। एसटीएफ की टीम ने उत्तराखंड में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया है। रुड़की के आसपास से हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस को सुराग मिलने की संभावना है। 

जांच में जुटी है चार राज्यों की पुलिस 
यूपी पुलिस के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली पुलिस भी मुन्ना बजरंगी की हत्या की वारदात के खुलासे में सहयोग कर रही है। उत्तराखंड और दिल्ली में राठी गैंग की सक्रियता सबसे अधिक रही है, इस वजह से यहां भी राठी के गुर्गे छिपे हैं। पुलिस को इन अपराधियों की तलाश है। एसपी जयप्रकाश ने कहा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के पास है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed