फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi murder: Police can not find answers to any question

क्या वाकई साजिश से हुआ मुन्ना बजरंगी का मर्डर, पुलिस नहीं ढूंढ पाई एक भी सवाल का जवाब

Sun, 22 Jul 2018 10:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 22 Jul 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi murder: Police can not find answers to any question
फाइल फोटो

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में पुलिस अब तक एक भी सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाई है। हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस के पास कहानियां कईं है, लेकिन तथ्य कोई नहीं है। जेल में बंदियों के बयान जरूर लिए गए, लेकिन अभी तक कोई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन

 
बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की नौ जुलाई को हत्या की गई थी। पहला सवाल था कि आखिर बागपत जेल में पिस्टल कैसे पहुंचा। कार्रवाई के नाम पर शासन ने जेलर यूपी सिंह समेत चार जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया था। लेकिन अब तक यह गुत्थी नहीं सुलझ सकी है कि पिस्टल जेल में कैसे पहुंचा। पुलिस के पास कई थ्योरी है। लेकिन कोई सुबूत अभी तक पुलिस नहीं जुटा पाई है। 
विज्ञापन


पुलिस की दूसरी नाकामी यह है कि अभी तक यह भी पता नहीं लगा सकी है कि बजरंगी की हत्या की वजह क्या है। कभी सुपारी की जांच होती है, कभी रंजिश की और कभी वर्चस्व की। कभी सुनील राठी के भाई अरविंद राठी से पूछताछ की जाती है तो कभी विक्की सुन्हैडा के बयान लिए जा रहे हैं। वारदात में कितने लोग शामिल रहे, यह कुख्यातों की आपसी लड़ाई है या इसमें राजनीतिक षडयंत्र भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Munna Bajrangi murder: Police can not find answers to any question
फाइल फोटो

बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने जिन नेताओं के नाम लिए हैं, उनकी क्या भूमिका है या फिर आरोप बेबुनियाद है। बजरंगी की हत्या के एक भी सवाल का पुलिस अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाई है। पुलिस अधिकारियों का बयान है कि जांच चल रही है। सुबूत जुटाए जा रहे हैं।

तेरहवीं के बाद होगी पूछताछ 
मुन्ना बजरंगी की हत्या की गुत्थियां अब तक उलझी हैं। जौनपुर के पूरेदयाल गांव में शनिवार को बजरंगी की तेरहवीं हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो इसके बाद ही बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह से लेकर परिवार के अन्य सदस्यों से गहन पूछताछ की जाएगी और जांच को और आगे बढ़ाया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed