फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi murder case: statement filed by former MP Dhananjay Singh, what is reason for murder

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: पूर्व सांसद ने दर्ज कराए बयान, जानें- क्या है हत्या की वजह

Fri, 07 Sep 2018 11:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 07 Sep 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi murder case: statement filed by former MP Dhananjay Singh, what is reason for murder
बयान दर्ज कराने जाते पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में साजिश रचने के आरोपों से घिरे पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने खेकड़ा थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए। सुरक्षा के बीच वह थाने पहुंचे। सीओ वंदना शर्मा ने पूर्व सांसद से जानकारी ली। देर रात तक धनंजय सिंह से बयान लिए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। 

विज्ञापन


बागपत जिला कारागार में नौ जुलाई की सुबह पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बजरंगी की पत्नी सीमा ने जौनपुर से बसपा के सांसद रहे धनंजय सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसके अलावा प्रदीप सिंह उर्फ पीके सिंह, इनके पिता पूर्व एसपी जयंत सिंह, सुशील सिंह और कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने सीमा सिंह की तहरीर को जांच में शामिल कर लिया था और जिन लोगों पर आरोप लगाया गया, उनसे  पूछताछ कर बयान लिए जा रहे हैं। गुरुवार की रात में करीब आठ बजे जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह लाव लश्कर के साथ खेकड़ा पहुंचे। सीओ वंदना शर्मा ने थाने में पूर्व सांसद से जानकारी ली और बयान दर्ज किए हैं। पूर्व सांसद के परिवार और परिचित थाने में जमे रहे, देर रात तक पुलिस जानकारी लेती रही।

विज्ञापन

क्या है हत्या की वजह 

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पुलिस अभी तक हत्या की वजह भी तलाश नहीं कर सकी है। सुपारी देकर हत्या कराने, बजरंगी की उत्तराखंड में प्रापर्टी के धंधे में बढ़ती गतिविधियां, पूर्वांचल की जेल में बंद रहने के दौरान राठी के भाई अरविंद राठी के साथ मारपीट समेत अन्य बिंदुओं पर पुलिस की जांच चल रही है, लेकिन राठी ने बजरंगी को गोली क्यों मारी, इसकी वजह पुलिस को नहीं मिली है। 

जेलर ने कराया था मुकदमा दर्ज 
जेलर यूपी सिंह ने खेकड़ा थाने में सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जेलर का कहना है कि वह अपने ऑफिस में बैठे थे, इस बीच गोलियां चलने की आवाज आई। सुनील राठी ने बजरंगी की हत्या की है। राठी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। 

जेल में कैसे पहुंची पिस्टल 
पुलिस अभी तक इस बात का पता भी नहीं लगा सकी है कि जिला कारागार में पिस्टल कैसे पहुंची। सुनील राठी ने हत्या के बाद कहा था कि बजरंगी खुद ही पिस्टल लेकर पहुंचा था। लेकिन  पुलिस की तमाम जांच के बावजूद यह सवाल अभी भी अधूरा है।

सियासी षडयंत्र में फंसाया गया:  धनंजय सिंह
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि उन्हें सियासी षड्यंत्र में फंसाया गया। वारदात से उनका कोई लेना देना नहीं है। कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने के लिए उन्हें फंसाना चाहते हैं। हत्याकांड से उनका कोई वास्ता नहीं है। अपना पक्ष रखने के लिए ही वह आए थे। इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं कहना।

सुनील राठी को रिमांड पर लिया
थाना खेकड़ा के प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी को कोर्ट से 19 सितंबर तक के लिए रिमांड ले लिया गया है। रिमांड के दौरान राठी से बजरंगी हत्याकांड के मामले में पूछताछ होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed