फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi murder case, police presented Sunil Rathi to Baghpat court

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुआ कुख्यात बदमाश सुनील राठी

Mon, 10 Dec 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 10 Dec 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi murder case, police presented Sunil Rathi to Baghpat court
पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी को कोर्ट में पेश किया - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिला जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में आरोपी कुख्यात सुनील राठी को पुलिस घेरे के बीच जिला जज कोर्ट में पेशी पर लाया गया। इस दौरान कचहरी परिसर पुलिस छावनी बना रहा। वहीं 25 आर्म एक्ट के मुकदमे में भी राठी की पेशी हुई।  

विज्ञापन


जिला जेल में नौ जुलाई की सुबह पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने गोलियों से भूनकर हत्या की। राठी की निशानदेही पर पुलिस ने जिला कारागार के सेफ्टी टैंक से पिस्टल, दो मैगजीन व 22 कारतूस बरामद किए थे। तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ खेकड़ा थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। राठी को पुलिस ने 14 जुलाई को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया था। अब कुख्यात सुनील राठी तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है। सोमवार को बजरंगी हत्याकांड में कुख्यात को पुलिस घेरे के बीच डीजे कोर्ट में पेश किया। कचहरी परिसर पुलिस छावनी बनी रही। कचहरी में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर पल पल की गतिविधियों पर नजर रखी गई। कोर्ट में पेश होने के बाद कुख्यात राठी को तिहाड़ जेल भेजा।  
विज्ञापन


पुलिस ने राठी की कराई वीडियोग्राफी 
कुख्यात सुनील राठी की पेशी के दौरान पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। पुलिस ने कुख्यात की वाहन से उतरने से लेकर कोर्ट पहुंचने तक वीडियोग्राफी की। पुलिस ने कई संदिग्धों को भी परिसर से बाहर खदेड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed