मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: कुख्यात सुनील राठी पर तय हुए आरोप, पेशी के बाद भेजा तिहाड़ जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की जिला कारागार में हुई हत्या के मामले में कुख्यात सुनील राठी को पुलिस घेरे के बीच अदालत में पेश किया गया। जिला जज परमानंद शुक्ला की कोर्ट में राठी पर आरोप तय हुए। पेशी के बाद दिल्ली पुलिस राठी को वापस तिहाड़ जेल ले गई।
जिला कारागार में नौ जुलाई को हुई मुन्ना बजरंगी की हत्या में दिल्ली पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी को जिला जज परमानंद शुक्ला की कोर्ट में पेश किया। पचास से अधिक पुलिसकर्मियों के घेरे के बीच राठी को अदालत में ले जाया गया। गुरुवार को राठी पर बजरंगी की हत्या के आरोप तय हो गए।
खेकड़ा पुलिस ने अक्तूबर में राठी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें राठी को ही आरोपी बनाया गया था। दिल्ली पुलिस के डीएसपी, चार कमांडो व 20 से अधिक पुलिसकर्मी राठी को कोर्ट लेकर आए। राठी की पेशी के समय कचहरी परिसर पुलिस छावनी बना रहा। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पेशी के बाद दिल्ली पुलिस सुनील राठी को वापस तिहाड़ जेल ले गई है।
यह था मामला
जिला कारागार में नौ जुलाई को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जेलर ने सुनील राठी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने राठी की निशानदेही पर जेल के सेफ्टी टैंक से पिस्टल, दो मैगजीन, 22 कारतूस बरामद किए थे। तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने राठी के खिलाफ खेकड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था।
वायरल फोटो के रहस्य से नहीं उठा पर्दा
जिला कारागार के अंदर से मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद दो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। पहले फोटो में सीने पर गोलियों के निशान नहीं थे। दूसरे फोटो में सीने पर दो गोली के निशान थे। ये फोटो किसने वायरल किए थे, पुलिस अभी तक इसका पता नहीं लगा पाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/