फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munna Bajrangi death will be resolved through surveillance

सर्विलांस से उठेगा मुन्ना बजरंगी की सुपारी के राज से पर्दा, क्लू तलाशने में जुटी पुलिस

Fri, 13 Jul 2018 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Fri, 13 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
 Munna Bajrangi death will be resolved through surveillance
Munna Bajrangi - फोटो : अमर उजाला

जिला कारागार में मुन्ना बजरंगी की हत्या में पुलिस टीमें छानबीन कर रही हैं। सुनील राठी के गुर्गों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सर्विलांस का सबसे बड़ा सहारा है। वारदात के पूर्वांचल कनेक्शन को जोडने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सर्विलांस टीम ने मोबाइल कॉल डिटेल निकालना शुरू कर दी है। ऐसे कई नंबर है जो संदिग्ध मिले हैं, जिनसे छानबीन की जा रही है। वारदात से पहले और बाद के नंबरों की छानबीन की जा रही है। बागपत जेल से पूर्वांचल में कितनी कॉल की गई है, इसकी तस्दीक की जा रही है।   
विज्ञापन


कई संदिग्ध मोबाइल ट्रेस कर लिए गए हैं। इनके सहारे पुलिस मुन्ना बजरंगी की हत्या की वजह तक पहुंचने की तैयारी में जुटी है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल, जिनके जवाबों का इंतजार
 - मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या क्यों की गई। सुपारी, रंजिश, राजनीतिक षडयंत्र या फिर माफियाओं का गठजोड़ क्या है हत्या की वजह।
- बागपत जेल में पिस्टल कैसे पहुंचा। खुद सुनील राठी पिस्टल लेकर पहुंचा या किसी ने वारदात से पहले पहुंचाया।
- वारदात में अकेला सुनील राठी शामिल था या अन्य बंदी भी शामिल रहे। तीन से अधिक लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है।
- हत्या के बाद जिला कारागार में बजरंगी की लाश के फोटो किसने खींचे। किसने यह सोशल मीडिया पर वायरल किए।
- मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से निकालकर बागपत जेल में शिफ्ट कराने के लिए कानून का पालन किया गया या किसी ने साजिश रची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed