फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   municipality nominated councilors sworn in fiercely, demanding to file a report against the EO

मेरठ: सरधना नगर पालिका में शपथ ग्रहण समारोह में जमकर बखेड़ा, ईओ के खिलाफ मुकदमे की मांग

Wed, 10 Jun 2020 06:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Jun 2020 06:30 PM IST
सार

नामित सभासदों ने थानाध्यक्ष एवं एसडीएम को दिया पत्र-ईओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग 
-पालिका ईओ ने बताया जान का खतरा लगाई सुरक्षा की गुहार
-पालिका ईओ ने कहा कि वह किसी पार्टी की नहीं बल्कि शासन व सरकार की पालिका ईओ हूं

विज्ञापन
municipality nominated councilors sworn in fiercely, demanding to file a report against the EO
sardhana nagar nigam - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना नगर पालिका में बुधवार को नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर बखेड़ा हुआ। शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने से पहले तो सभासदों के साथ आये अतिथियों के बैठने को लेकर पालिका ईओ व नामित सभासदों के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


शपथ समारोह के समापन के दौरान नामित सभासद के द्वारा उनके साथ आये अतिथियों के साथ सही व्यव्हार नहीं किये जाने की बात रखी गई जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पालिका ईओ समापन से पूर्व ही सभागार कक्ष से बाहर चली गईं। जिसके बाद नामित सभासदों व पालिका ईओ दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी हैं। 
विज्ञापन


सरधना नगर पालिका में शासन के द्वारा पांच नामित सभासद मनोनित किए गये हैं। जिसमें पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन,पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, महिपाल बाल्मीकि, राजकुमार शर्मा, इंद्रा मानव शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम था। एक सभासद को अपने साथ तीन लोगों के लाने की ही अनुमति दी गई थी ताकि शपथ ग्रहण समारोह में सोशल डिस्टेसिंग बनी रहे ओर व्यवस्था बनी रहे। नामित सभासद जब सभागार में पहुंचे तो कुछ लोग पहले ही मौजूद थे जिसमें उनके साथ आये लोगों को कुर्सी बैठने को नहीं मिली, इंद्रा मानव के साथ आई दो महिलाओं को भी बैठने को जगह नहीं मिली। इसके बाद समारोह में हंगामा खडा हो गया। 

पालिका ईओ ने शासन की गाइड लाइन का हवाला देते हये अपने कार्यालय में सम्मान पूर्वक बैठाने को कहा। इस दौरान विरेंद्र चौधरी के द्वारा सभासदों के साथ आये अन्य लोगों को बैठने की व्यवस्था नहीं होने, पालिका बोर्ड बैठक में कौन लोग शामिल हुए, इसका रजिस्टर में ब्यौरा नहीं रखने व सैनिटाइजर नहीं रखने को लेकर अपनी बात रखी जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। 

कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पालिका ईओ अमिता वरूण बैठक को बीच में ही छोडकर चली गई। जिसके बाद सभासद व पालिका ईओ ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी ओर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। नामित सभासदों ने पालिका ईओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं पालिका ईओ ने भी नामित सभासदों पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया और उच्चाधिकारियों से शिकायत की। 

थानाध्यक्ष ने नामित सभासदों की तहरीर पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया तब जाकर सभासद थाने से एसडीएम अमित कुमार भारतीय के पास पहुंचे और उन्हे भी इस संबध में ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed