{"_id":"6001fc7e8ebc3e32b652a91d","slug":"municipal-corporation-team-removed-illegal-hoardings-amid-protests-city-news-mrt520729575","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम टीम ने विरोध के बीच अवैध होर्डिंग हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम टीम ने विरोध के बीच अवैध होर्डिंग हटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल और विज्ञापन विभाग ने शुक्रवार को अवैध होर्डिंग के खिलाफ गढ़ रोड पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान हापुड़ अड्डे से लेकर सोहराबगेट डिपो तक चले अभियान का कुछ व्यापारियों ने विरोध किया। इसके बावजूद प्रवर्तन दल ने अवैध होर्डिंग हटा दिए बल्कि शुल्क भी वसूला। शनिवार को दिल्ली रोड पर फुटबाल चौक से शॉप्रिक्स मॉल तक अभियान चलाया जाएगा।
नगर आयुक्त मनीष बंसल ने शहर में लगे अवैध होर्डिंगों को अविलंब हटाने के निर्देश दिए हैं। इस पर सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय के नेतृत्व में प्रवर्तन दल और विज्ञापन विभाग ने पूर्वाह्न 11 से लेकर शाम छह बजे तक गढ़ रोड के अवैध होर्डिंगों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम नंदन सिनेेमा के सामने पहुंची तो इलेक्ट्रा बैटरीज के संचालक ने दुकान के सामने लगे होर्डिंग हटाने का विरोध शुरू कर दिया। वहीं खरबंदा एसोसिएट्स के संचालक ने भी छत पर लगे होर्डिंग हटाने का विरोध करना शुरू कर दिया। सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने उन्हें काफी देर तक समझाया परंतु वे नहीं माने। इस पर प्रवर्तन दल ने सख्ती दिखाई और अवैध होर्डिंगों पर जेसीबी चलवा दी। इसके बाद दोनों व्यापारी बैकफुट पर आ गए।
इस पर नगर निगम अधिकारियों ने इलेक्ट्रा बैटरीज से 10 हजार एवं खरबंदा एसोसिएट्स से 5600 रुपये शुल्क वसूला। इसके बाद टीम ने सोहराबगेट अड्डे तक के होर्डिंग हटाए। नगर आयुक्त मनीष बंसल व सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया। सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने बताया कि 25 होर्डिंग के बड़े स्ट्रक्चर, 60 पोल होर्डिंग, डायरेक्शन बोर्ड ढकने वाले 5 होर्डिंग हटाए। विद्युत लाइन की वजह से कुछ होर्डिंग नहीं उतारे जा सके। इसलिए दुकानदारों को खुद उतारने की चेतावनी दी है।