फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal corporation is looking for land for vending zone

वेंडिंग जोन के लिए जमीन तलाश रहा नगर निगम

Tue, 13 May 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation is looking for land for vending zone
मेरठ। महानगर में वेंडिंग जोन के लिए निगम जमीन तलाश रहा है। दिल्ली रोड सहित कई मुख्य मार्ग से ठेले हटाकर एक निर्धारित और सुरक्षित जगह पर वेंडिंग जोन में उनको शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। निगम के अधिकारियों ने दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के नीचे और नौचंदी ग्राउंड में वेंडिंग जोन बनाने के लिए जगह चिह्नित की है। इसे लेकर अफसरों में मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, शास्त्रीनगर नई सड़क स्थित जमीन (खसरा संख्या 6041) पर 92 ठेलों को निगम के अधिकारियों ने हटा दिया था। इसके खिलाफ ठेले वाले हाईकोर्ट चले गए। नगर निगम ने चौधरी चरणसिंह विवि के पास वेंडिंग जोन बनाया और उन्हें यहां दर्शाया, लेकिन ठेले वालों ने इसका खंडन कर दिया। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं। अब नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कहा है कि ठेले वालों को नौचंदी ग्राउंड में वेंडिंग जोन में जगह देने की बात चल रही है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं, दिल्ली रोड पर लगे ठेले वालों को अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु के नीचे शिफ्ट करने की तैयारी भी की जा रही है। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार का कहना है कि शहर में पांच जगह पर वेंडिंग जोन के लिए जमीन की तलाश जारी है। जल्द ही वेंडिंग जोन बनाकर ठेले वालों को जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed