फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Municipal corporation engaged in improving rank of cleanliness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंक सुधारने में जुटा नगर निगम

Mon, 02 Nov 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation engaged in improving rank of cleanliness survey
मेरठ। नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में रैंक सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। तीसरी तिमाही के दो महीने शेष रहने पर नगर आयुक्त ने महानगर को नौ भागों में बांटकर इनकी जिम्मेदारी सफाई निरीक्षकों को सौंप दी है। हालांकि निगम के सामने शत-प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा उठाने, गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने तथा इसके निस्तारण की चुनौती बरकरार है।
विज्ञापन

खतरनाक कचरा निपटान जरूरी
फीडबैक के आधार पर सालभर चलने वाली छह हजार अंकों की परीक्षा में ज्यादा अंक लाने वाला नगर निगम ही स्वच्छता का सिरमौर बनेगा। इस बार आम लोगों के फीडबैक को अहम माना जाएगा। बगीचा, दुकानदार, होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, रेस्टोरेंट, सरकारी और प्राइवेट आफिस के अतिरिक्त व्यापारी संगठनों एवं एनजीओ का फीडबैक लिया जाना है। घरेलू खतरनाक कचरे के रूप में सेनेटरी नेपकिंस, डायपर्स और अन्य मेडिकल वेस्ट गाड़ियों के पीछे की तरफ काले डिब्बे में एकत्रित करना है। हालांकि नगर निगम ऐसा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

शपथ दिलाने के बाद बनाई रणनीति
पांच दिन पहले स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने की निगम कर्मियों को शपथ दिलाने के बाद नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने रविवार को शहर को नौ भागों में बांटकर सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। सफाई निरीक्षकों को शहर को कचरा मुक्त बनाने के अतिरिक्त सिटीजन फीडबैक के लिए अभियान चलाकर निर्धारित किए अंकों को ज्यादा से ज्यादा हासिल करने के लिए कहा है। अभियान की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त प्रथम ब्रजपाल सिंह ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मुख्य चुनौती
गीला, सूखा व खतरनाक कचरा अलग-अलग एकत्रित करना
गीले व सूखे कचरे का शत-प्रतिशत निस्तारण
कचरा सड़क पर फेंकने और जलाने वालों पर कार्रवाई और जुर्माना लगाना
निर्माण मलबा और विध्वंस अपशिष्ट का निस्तारण
शहर की सफाई शत-प्र्रतिशत करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed