{"_id":"5dd841148ebc3e54d9797cdd","slug":"multilevel-parking-is-needed-near-major-markets-of-the-city-meerut-news-mrt4550123155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के प्रमुख बाजारों के पास चाहिए मल्टीलेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के प्रमुख बाजारों के पास चाहिए मल्टीलेवल पार्किंग
विज्ञापन

मेरठ। शहर को जाम के झाम से मल्टीलेवल पार्किंग और मेट्रो छुटकारा दिला सकते हैं। कई प्रमुख बाजारों में पार्किंग न होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। जिसके चलते घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने मल्टीलेवल पार्किंग की जमीन चिन्हित करने के आदेश दिए हैं। आबूलेन, जीआईसी और घंटाघर पर जमीन देखी जा रही है।
बेगमपुल, बच्चा पार्क, लालकुर्ती, आबूलेन, हापुड अड्डा चौराहों पर पार्किंग न होने से समस्या गंभीर होती जा रही है। सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते जाम की समस्या गहरा रही है। एक बड़ी वजह यह भी है कि शहर में सार्वजनिक परिवहन की स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि एनसीआरटीसी द्वारा चल रहे रैपिड रेल प्रोजेक्ट के वर्ष-2025 तक पूरा होने का दावा किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में परतापुर से मोदीपुरम तक रैपिड के ट्रैक पर मेट्रो चलाने का प्लान भी तैयार किया जा रहा है। दूसरे कॉरिडोर में कंकरखेड़ा से गोकुलपुर तक मेट्रो चलाने का वादा भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल ही में कर चुके हैं। पर यह सब होने में अभी पांच से छह वर्ष का समय लग सकता है।
तीन स्थानों पर तैयार हो रहा पार्किंग का प्लान
मल्टीलेवल पार्किंग की जमीन को चिन्हित करने के जिम्मेदारी एसपी ट्रैफिक, नगरायुक्त और एडीएम सिटी को सौंपी गई थी। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि आबूलेन, राजकीय इंटर कॉलेज, घंटाघर पर जमीन चिन्हित की जा सकती है। हालांकि, जमीन देने का मामला नगर निगम का है। इसके अलावा हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क और लालकुर्ती पर भी मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्लान तैयार किया जाना है।
विज्ञापन
आज जिलाधिकारी और नगर आयुक्त करेंगे निरीक्षण
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और नगर आयुक्त अरविंद कुमार चौरसिया हापुड़ अड्डे चौराहे का शनिवार को दोपहर 12 बजे निरीक्षण करेंगे। पहले चरण में इस चौराहे को जाम मुक्त करने का लक्ष्य है। इसके अलावा मल्टीलेवल पार्किंग की जमीन पर भी वार्ता की जाएगी। जिससे इस चौराहे पर अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या खत्म की जा सके।