{"_id":"623641817976be4d714bf59c","slug":"multilevel-parking-for-jwellers-will-be-soon-meerut-news-mrt581038342","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ व्यापारियों के लिए होगी मल्टी लेवल पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ व्यापारियों के लिए होगी मल्टी लेवल पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ व्यापारियों के लिए होगी मल्टी लेवल पार्किंग
मेरठ। मंदिर महादेव सराफा बाजार में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मेरठ कैंट से नवनिर्वाचित विधायक अमित अग्रवाल और मेरठ दक्षिण से सोमेंद्र तोमर को सम्मानित किया गया। दोनों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सराफा कारोबारियों के लिए जल्द ही मल्टी लेवल पार्किंग के प्रयास किए जाएंगे।
अमित अग्रवाल ने सराफा कारोबारियों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सराफा बाजार के पास मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने सराफा बाजार और पुराने शहर से संबंधित सभी प्रमुख बाजारों को मेरठ विकास प्राधिकरण के तहत बाजार क्षेत्र घोषित कराने का भी आश्वासन दिया।
अमित अग्रवाल ने कहा कि मेरठ में ज्वेलरी पार्क के माध्यम से सराफा कारोबार को बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही कारीगरों के लिए भी उनकी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं और प्रशिक्षण के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि व्यापार की प्रगति एवं उन्नति के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर संरक्षक राजेंद्र जैन, रवि प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, आकाश मांगलिक, कोषाध्यक्ष बलराम जौहरी, अनिल शारदा, संदीप अग्रवाल, दीपक जौहरी, अशोक रस्तोगी, अंकित सिंघल, राकेश जैन, अतुल जैन रहे।