फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Encounter: History-Sheeter Mehtab Killed in Shamli Shootout Crime Trail Began with Murder a Decade Ago

यूपी में महताब हुआ ढेर: 12 साल के बच्चे का कत्ल, 10 साल की उम्र में पहले मर्डर से अपराध की शुरुआत; पूरी कहानी

Sat, 27 Jun 2026 10:28 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 27 Jun 2026 10:28 AM IST
सार

यूपी के शामली जिले में पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया बदमाश महताब उर्फ बेचैन बचपन से ही शातिर दिमाग का था। बचपन में उसका खौफनाक चेहरा उस समय सामने आया था जब उसने 10 साल की उम्र में 12 साल के किशोर की हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उस पर करीब 47 मुकदमे दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
UP Encounter: History-Sheeter Mehtab Killed in Shamli Shootout Crime Trail Began with Murder a Decade Ago
UP Encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दो किसान भाइयों से मोबाइल फोन और नकदी लूटकर भाग रहे बदमाशों से शामली की आदर्श मंडी और कांधला थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें कुख्यात मुकीम काला गैंग का हिस्ट्रीशीटर बदमाश महताब मारा गया, जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। महताब पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान आदर्श मंडी थाने के दरोगा दीपचंद हाथ में गोली लगने से घायल हुए।
विज्ञापन


मारे गए बदमाश के कब्जे से किसान से लूटा गया मोबाइल, नकदी व बाइक की चाबी के अलावा नौ एमएम पिस्टल, कार्बाइन, 13 कारतूस, आठ खोखे और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। 
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 26 जून की रात करीब तीन बजे बाबरी क्षेत्र के गांव हाथी करौदा निवासी नरेंद्र अपने भाई नरेशपाल के साथ बाइक से आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव जलाल खेतों में पानी लगाने जा रहे थे। आदर्श मंडी क्षेत्र में मुजफ्फरनगर हाईवे पर गांव जलालपुर कट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर किसान भाइयों से बाइक की चाबी, मोबाइल फोन व करीब 200 रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए।

 
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने आदर्श मंडी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए बदमाशों का पीछा किया। एसपी ने बताया कि जिले में चेकिंग के दौरान कांधला क्षेत्र में खंदरावली पुलिया के निकट आदर्श मंडी और कांधला पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई। 

 
विज्ञापन

दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 50 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश महताब निवासी मोहल्ला आलकला कैराना घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश खेतों में घुसकर मौके से भाग गया। मुठभेड़ के दौरान दरोगा दीपचंद हाथ में गोली लगने से घायल हुए। 

 

दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महताब को मृत घोषित कर दिया। महताब 2017 के बाद सहारनपुर में रह रहा था। एसपी के मुताबिक महताब मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य था। उस पर जनपद शामली, सहारनपुर व पानीपत (हरियाणा) में लूट, डकैती, हत्या व रंगदारी के करीब 47 मामले दर्ज हैं। 

 

वह कैराना थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था, जिसका एचएस नंबर 349 ए है। महताब एक मार्च को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिसाढ़ के जंगल में थानाभवन शुगर मिल के सहायक प्रबंधक अरविंद कुमार से मोबाइल फोन व पांच हजार रुपये और हरियाणा में तैनात महिला आरक्षी ज्योति मलिक से कान के कुंडल, नाक की बाली व अंगूठी लूटने के मामले में वांछित चल रहा था। 

 

इस मामले में डीआईजी स्तर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम इनाम घोषित किया गया था। एसपी का कहना है कि मौके से भागे महताब के साथी बदमाश की तलाश की जा रही है।

 

पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक हुआ महताब
कांधला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश महताब बेचैन को देर शाम कैराना की टीचर्स कॉलोनी स्थित पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब छह बजे उसका जनाजा आवास से रवाना हुआ। कब्रिस्तान में शव को सुपुर्दे खाक किया गया।
 

10 साल में हत्या से हुई अपराध की शुरुआत
महताब का शामली और हरियाणा समेत कई राज्यों में था आतंक

मुठभेड़ में मारा गया महताब उर्फ बेचैन बचपन से ही शातिर दिमाग का था। बचपन में उसका खौफनाक चेहरा उस समय सामने आया था जब उसने 10 साल की उम्र में 12 साल के किशोर की हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उस पर करीब 47 मुकदमे दर्ज हैं।

 

उत्तर प्रदेश में शामली व आसपास के जनपदों और हरियाणा में हत्या, लूट, रंगदारी, जानलेवा हमला करने की वारदातों को अंजाम देकर महताब का आतंक था। पुलिस महताब के कर्नाटक कनेक्शन को भी खंगाल रही है।

कैराना निवासी कुख्यात बदमाश महताब का शुरू से ही शातिर अपराधी रहा है। वह बसों व बाजारों में लोगों की जेब काटने और नकबजनी करते हुए कुख्यात अपराधी बना। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि महताब ने वर्ष 2000 में मोहल्ला शेखबद्दा कैराना निवासी रहीसुद्दीन के बेटे 12 वर्षीय आरिफ की हत्या की थी।

फिर वर्ष 2009 में हरियाणा के राणा माजरा निवासी अफसर की गांव नवादा के निकट रोड होल्डअप के दौरान गोली मारकर हत्या की थी। इसके बाद वह कर्नाटक भाग गया था, जहां से हरियाणा की पानीपत पुलिस उसे गिरफ्तार कर हवाई जहाज से वापस लाई थी।

एक घंटे बाद 12 किमी दूर पुलिस की एक गोली से ढेर हुआ महताब
शामली की आदर्श मंडी क्षेत्र में हाईवे पर जलालाबाद कट पर दो किसान भाइयों से लूट करने के बाद बदमाश अपनी बिना नंबर की बाइक से भाग निकले। एक घंटे बाद ही पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश एक गोली लगने से ढेर हो गया। लूट की वारदात करने के बाद बदमाश बाइक से 12 किलोमीटर दूर कांधला क्षेत्र में खंदरावली पुलिया के पास नलकूप पर पहुंचे थे। 

 

जिले की पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी। इसी बीच कांधला व आदर्श मंडी पुलिस का बदमाशों से आमना सामना हो गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की तरफ से 12 से ज्यादा राउंड गोली चलाई गई। 
 

12 साल के बच्चे की घर से बुलाकर महताब ने की थी हत्या
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए महताब ने 25 साल पहले कस्बा कैराना के मोहल्ला शेख बद्दा निवासी रहीसुद्दीन पहलवान के 12 वर्षीय बेटे आरिफ की जगनपुर रोड स्थित भगत की कोठी के पास नलकूप पर हत्या की थी।

 

महताब के मारे जानने पर आरिफ के बीमार पिता रहीसुद्दीन पहलवान ने बताया कि उस दिन उनका बेटा आरिफ स्कूल से घर आया था। महताब व अन्य दो किशोर आरिफ को घर से बुलाकर ले गए थे। आरोपियों ने उनके बेटे की उसी के जारबंद नाड़े से गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी थी। रातभर उन्होंने अपने बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था।

 

अगले दिन पुलिस से उन्हें सूचना मिली थी कि उनके बेटे की हत्या की कर दी गई। उनके बेटे के गले पर गहरे घाव के निशान थे तथा मुंह में मिट्टी भर रखी थी। उस समय महताब की उम्र करीब 10 साल थी। हत्या के आरोप में महताब सहित तीन नाबालिग आरोपी जेल गए थे। यह मुकदमा आज भी जुवेनाइल कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed