मुख्तार-धनंजय की जेल में मुलाकात, क्या वाकई सुपारी देकर कराया मुन्ना डॉन का मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुन्ना बजरंगी की हत्या में 10 करोड़ की सुपारी के क्लू पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। विवेचना में शामिल पूर्व सांसद धनंजय सिंह के अलावा बाहुबली मुख्तार अंसारी के लिंक पर भी तफ्तीस की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आगरा जेल में रहने के दौरान धनंजय सिंह और मुख्तार अंसारी की मुलाकात हुई थी।
इस मामले में जहां चार राज्यों की पुलिस सुनील राठी के साथियों की खोज में जुटी है। वहीं पुलिस इस बात की जानकारी को तस्दीक करने में जुटी है कि धनंजय सिंह और मुख्तार अंसारी आगरे जेल में खुद मिले थे या किसी तीसरे व्यक्ति के माध्यम से बातचीत हुई थी। पुलिस के मुताबिक हत्या का साजिश पिछले एक साल से ही रची जाने की आशंका है।
आखिर क्या है दोनों की मुलाकात का सच ?
पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी का आका पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। करीब एक साल पहले अंसारी आगरा जेल में था। जहां पूर्व सांसद धनंजय सिंह और मुख्तार अंसारी की मुलाकात हुई थी। पिछले काफी दिनों से अंसारी और बजरंगी के रिश्तों में खटास चल रही थी,इसलिए पुलिस के लिए यह सूचना महत्वपूर्ण है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस सूचना की पुष्टि की जा रही है कि आगरा जेल में खुद धनंजय सिंह गए थे या अपने किसी खास को अंसारी से मिलने भेजा था। पुलिस जांच में जुटी गई है। इसकी वजह यह है कि धनंजय सिंह और सुनील राठी के एक-दूसरे से ताल्लुक रहे हैं।
पुलिस जांच कर रही है कि आखिर धनंजय सिंह और अंसारी की मुलाकात का सच क्या है, क्या दोनों सीधे मिले थे या किसी तीसरे के माध्यम से कोई बातचीत हुई थी। पुलिस 10 करोड़ की सुपारी और इसके पीछे के चेहरों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जांच चल रही है,जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/