फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mujaffarnagar, on photo of PM Modi and CM Yogi soot ship was given

PM मोदी और CM योगी के फोटो पर पोती कालिख, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

Thu, 17 Jan 2019 12:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mujaffarnagar, on photo of PM Modi and CM Yogi soot ship was given
यूपी पुलिस

मुजफ्फरनगर के गांव काटका में शरारती तत्वों ने योजना बोर्ड पर छपे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो पर कालिख पोत दी। सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने नया बोर्ड लगवा दिए। भाजपा नेताओं ने भी शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


गांव काटका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का बोर्ड लगा हुआ है। बोर्ड पर सौभाग्य योजना के बिजली के कनेक्शन देने की जानकारी के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो लगे हुए हैं। मंगलवार रात शरारती तत्वों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो पर कालिख पोत दी।

विज्ञापन

वहीं बुधवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने सीओ सोमेंद्र नेगी, इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा को बताया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बोर्ड को हटवाया और दूसरा नया बोर्ड लगवा दिया। पुलिस ने ग्राम प्रधान से नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे शरारती तत्वों पर नजर रखनी चाहिए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक ने शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। 

उधर, इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दूसरा पोस्टर लगवा दिया है। ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ जल्द एक टीम गठित कर दबिश दी जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed